फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Asthma and respiratory patients increased after the festival

Kanpur News: त्योहार के बाद अस्थमा व सांस के मरीज बढ़े

Sat, 09 Nov 2024 10:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
Asthma and respiratory patients increased after the festival
बकेवर। दिवाली बाद वायरल के साथ सांस व अस्थमा के रोगी बढ़ रहे हैं। 50 शैया अस्पताल में हर रोज आने वाले 300 से अधिक मरीजों में अब ज्यादातर मरीज अस्थमा और सांस के आ रहे हैं।
विज्ञापन


50 शैया अस्पताल में आने वाले मरीजों का आंकड़ा देखें तो उनमें ज्यादातर मरीज बुखार वायरल खांसी जुकाम के साथ-साथ अब अस्थमा और सांस के रोगी ज्यादा आ रहे हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मोहम्मद तैयब ने बताया उपचार के लिए आने वाले मरीजों में ज्यादातर मरीज अब अस्थमा और सांस के रोगी आ रहे हैं क्योंकि मौसम में नमी होने के कारण अस्थमा और सांस के रोगियों में रोग में वृद्धि होती है।
विज्ञापन

---------------


लिवर किडनी फंक्शन की जांच की सुविधा जल्द
अस्पताल में जल्द ही लिवर फंक्शन व किडनी फंक्शन की जांच शुरू हो जाएगी इसके लिए एलएफटी मशीन आदि उपकरण अस्पताल में आ गए हैं अस्पताल की लैब में उन मशीन को इंस्टालेशन किया जा रहा है। लैब टेक्नीशियन विकास कुमार ने बताया मशीन का इंस्टालेशन किया जा रहा है। जांच की सुविधा अस्पताल में दो-चार दिन में शुरू हो जाएगी। एक साथ 50 लोगों की जांच की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
नेत्र सर्जन रितु माहेश्वरी की तैनाती

शासन ने 50 शैया अस्पताल में नेत्र सर्जन को तैनात किया है। हालांकि अभी नेत्र सर्जन ने आकर ज्वाइन नहीं किया है। शासन ने नेत्र सर्जन डॉ रितु माहेश्वरी को बकेवर के 50 शैया अस्पताल में नियुक्त किया है।इससे पहले अगस्त माह में एक ईएनटी डॉ. पारुल गुप्ता को नियुक्त किया था, जो कानपुर की रहने वाली हैं लेकिन दो माह बाद भी अभी तक ईएनटी चिकित्सक ने आकर ज्वाइन नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed