फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Assistant teacher of Malasa Samvilian Vidyalaya suspended for molesting girl students

Kanpur News: छात्राओं से छेड़छाड़ में मलासा संविलियन विद्यालय का सहायक अध्यापक निलंबित

Sat, 03 May 2025 01:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 03 May 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Assistant teacher of Malasa Samvilian Vidyalaya suspended for molesting girl students
कानपुर देहात। मलासा संविलियन विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक को छात्राओं से छेड़छाड़ मामले में निलंबित कर दिया गया। बीएसए ने प्रकरण की जांच के लिए डायट के दो प्रवक्ता की टीम गठित की है। निलंबित सहायक अध्यापक को जांच टीम अलग से आरोप पत्र निर्गत करेगी।
विज्ञापन

मलासा संविलियन विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक विकास कटियार पर अभिभावकों ने छात्राओं संग छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे। मामले में पांच अभिभावकों ने लिखित शिकायत की थी। 29 अप्रैल को बीईओ मलासा ने विद्यालय जाकर जांच की। ऑनलाइन निरीक्षण में आरोपी सहायक अध्यापक अनुपस्थित पाए गए। पीड़ित चार छात्राओं ने जानकारी ली गई तो आरोपी सहायक अध्यापक द्वारा छेड़छाड़ करने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक ने भी बीईओ को बताया कि आरोपी सहायक अध्यापक का कार्य व्यवहार व आचरण ठीक नहीं है। बीईओ ने आरोपी सहायक अध्यापक पर कड़ी कार्रवाई की संस्तुति की थी। बीईओ की रिपोर्ट व छात्राओं संग छेड़छाड़ की पुष्टि पर बीएसए ने आरोपी सहायक अध्यापक विकास कटियार को निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में उसे उच्च प्राथमिक विद्यालय गौरा डांडा से संबद्ध किया गया है। बीएसए अजय कुमार मिश्र ने बताया कि बीईओ की रिपोर्ट पर छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपी सहायक अध्यापक को निलंबित करने के साथ दिया गया है। पूरे प्रकरण की जांच के लिए डायट की प्रवक्ता प्राची शर्मा व डॉ.जगदंबा प्रसाद त्रिपाठी की टीम गठित की गई है। पंद्रह दिन में स्थलीय जांच आख्या मांगी गई है। इन्हीं जांच अधिकारियों के द्वारा आरोप पत्र अलग से निर्गत किया जाएगा। ................
विज्ञापन
विज्ञापन

बीईओ को छह अभिभावकाें ने दिया था प्रार्थना पत्र
विद्यालय परिसर में छात्राओं संग छेड़छाड़ की जानकारी पर छह अभिभावकों ने 28 अप्रैल को बीईओ को प्रार्थना पत्र दिए थे। इसमें उन्होंने आरोपी सहायक अध्यापक की कारगुजारी का जिक्र कर इसे विद्यालय से हटाने और कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद प्रारंभिक जांच में दोषी पाए गए आरोपी सहायक अध्यापक पर कार्रवाई की गाज गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed