दवा व्यापारी से मारपीट: गाड़ियों का हुआ टेक्निकल मुआयना...बढ़ सकती हैं धाराएं, पुलिस बयानों का कर रही अवलोकन
Kanpur News: थाना प्रभारी अंकिता वर्मा ने बताया कि बयानों और मुआयने की रिपोर्ट के आधार पर दर्ज मुकदमे में धाराएं बढ़ाई जाएंगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर तय होगा कि किसने, किसको टक्कर मारी थी।
विस्तार
कानपुर में दवा व्यापारी अमोल दीप सिंह भाटिया को घेरकर पीटने के मामले में शुक्रवार को थाने में खड़ीं दोनों पक्षों की गाड़ियों का एमटी सेक्शन की टीम ने टेक्निकल मुआयना किया गया। उनकी टीम और दवा व्यापारी व पार्षद के दर्ज बयानों के आधार पर दर्ज एफआईआर में धाराएं बढ़ाई जा सकती हैं।
श्याम नगर बी ब्लॉक निवासी दवा व्यापारी अमोल दीप सिंह 23 सितंबर को देर रात पत्नी गुनीत कौर के साथ थार कार से स्वरूपनगर से घर की तरफ जा रहे थे। जीटी रोड पर सिटी क्लब के पास ओवरटेक के दौरान यशोदा नगर की भाजपा पार्षद सौम्या शुक्ला के पति अंकित शुक्ला से उनका विवाद हो गया था।
पिटाई से घायल अमोलदीप का दिल्ली के सर गंगा राम हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। मामले में दोनों तरफ से रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। विवेचक दरोगा जय सिंह ने गुरुवार को एमएम-6 की अदालत में दवा व्यापारी की पत्नी गुनीत और पार्षद सौम्या के कलमबंद बयान हुए थे। विवेचक बयानों का अवलोकन कर रहे हैं।
थार और अर्टिगा कार का टेक्निकल मुआयना किया
इधर, दोपहर बाद पुलिस विभाग के एमटी सेक्शन के हेड कांस्टेबल सरवन यादव दो सदस्यीय टीम के साथ रायपुरवा थाने पहुंचे। थाने में खड़ी थार और पार्षद की अर्टिगा कार का टेक्निकल मुआयना किया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर कार से टक्कर मारने का आरोप लगाया था।