फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ashtdhatu statue stolen from the temple

मंदिर से अष्टधातु की मूर्तियां चोरी

Sun, 15 Feb 2015 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात Updated Sun, 15 Feb 2015 01:01 AM IST
विज्ञापन
 भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के हराहरा गांव के एक मंदिर से राधा-कृष्ण की
विज्ञापन
मूर्तियां चोरों ने पार कर दिया। चोरों ने मूतियों को पहनाए गए चांदी के मुकुट व सोने के गहने पार कर दिए। मूर्तियां करीब 150 साल पुरानी अष्टधातु की बताई गई हैं। एक करोड़ रुपए कीमत का अनुमान लगाया गया। डीएसपी और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट पहुंचे। खोजी कुत्ता भी बुलाया गया। पुजारी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई।

पुजारी हराहरा निवासी राममहेश तिवारी ने बताया कि करीब 150 साल पहले उनके पूर्वजों ने मंदिर बनवाकर अष्टधातु की मूर्तियां स्थापित कराई थीं। चांदी के मुकुट और सोने के गहने पहनाये गए थे।

रोजना की तरह आरती के बाद गत शुक्रवार की शाम मंदिर के दरवाजे और बाउंड्री के चैनल गेट में ताले लगाकर एक निमंत्रण में चले गए थे। देररात लौटने पर चैनल में लगा ताला देखकर घर चले गए। शनिवार की सुबह चैनल का ताला खोलकर अंदर पहुंचने पर मंदिर का दरवाजा खुला था और उसका कुंडा टूटा पड़ा था। वहीं मंदिर में सिंहासन से दोनों मूर्तियां नदारत थीं।

 सूचना पर पहुंचे अकबरपुर के डीएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि मंदिर परिसर में ही एक बैग में शराब की शीशी, एक खाली बैग, सिगरेट की खुली डिब्बी, ब्रेड, टूटा सोने की बाली और चांदी के मुकुट का टुकड़ा बरामद किया गया है। कोतवाल अनिलकुमार ने बताया कि पुजारी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। वारदात का जल्द खुलासा करने के लिए पुलिस टीम सक्रिय हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed