{"_id":"6abd76ee4711ce5c770e2ded","slug":"ashok-singhal-instilled-a-sense-of-self-respect-in-hindu-society-champat-rai-kanpur-news-c-12-1-knp1049-1668744-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"अशोक सिंहल ने हिंदू समाज को कराया स्वाभिमान का भान : चंपत राय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अशोक सिंहल ने हिंदू समाज को कराया स्वाभिमान का भान : चंपत राय
विज्ञापन
कानपुर। श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के प्रणेता और विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंहल के जन्मशताब्दी वर्ष का उद्घाटन समारोह बुधवार को बीएनएसडी शिक्षा निकेतन में हुआ। परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय ने कहा कि अशोक सिंहल ने हिंदू समाज को स्वाभिमान का भान कराया। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के चंदा प्रकरण के बाद वह पहली बार किसी कार्यक्रम में सार्वजनिक रूप से सामने आए।
विहिप कानपुर प्रांत के तत्वावधान में हुए समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने किया। अध्यक्षता लोहिया कॉर्प लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक राज कुमार लोहिया ने की। चंपत राय ने अशोक सिंहल को आधुनिक भारत में सनातन जागरण का युगपुरुष बताया। स्वामी जितेंद्रानंद ने कहा कि अशोक सिंहल ने संत शक्ति को संगठित कर राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित किया। राज कुमार लोहिया ने कहा कि उनका त्याग और राष्ट्र-चेतना समाज को प्रेरित करती रहेगी। ज्ञानेंद्र मिश्रा, प्रकाश शर्मा, दीपक राजे और अशोक बाजपेई ने संस्मरण साझा किए।
प्रांत मंत्री राजू पोरवाल ने कार्यक्रमों की जानकारी दी। मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह व्यवस्था प्रमुख अनिल ओक, प्रांत संघचालक भवानी भीख, पंचदशनाम जून अखाड़ा की महामंडलेश्वर योगेश्वरी यति, विहिप प्रांत अध्यक्ष राजीव महाना, प्रांत कार्याध्यक्ष डॉ. उमेश पालीवाल, नीतू सिंह, डॉ अंगद सिंह, स्वप्निल वरुण, नरेश तोमर, डॉ. हेमंत मोहन, सरदार गगन ढींगरा आदि रहे।
विज्ञापन
जेन-जी की आड़ में साजिश
अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री जितेंद्रानंद सरस्वती ने कहा कि जेन-जी की आड़ में साजिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि देश का युवा बड़े-बूढ़ों को गाली देने में विश्वास नहीं रखता। उनके अनुसार बाहरी ताकतें हिंदुओं और देश को तोड़ने की साजिश कर रही हैं।