फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ashish Aryan's film t for tajmahal won two awards in Washington

कानपुर के आशीष आर्यन की फिल्म ‘टी-फॉर ताजमहल’ ने वाशिंगटन में जीते 2 अवार्ड

Mon, 24 Sep 2018 08:26 PM IST
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 24 Sep 2018 08:26 PM IST
सार

- आशीष आर्यन की फिल्म ‘टी-फॉर ताजमहल’ ने वाशिंगटन में जीते दो अवार्ड
- श्याम नगर के आशीष तमाम रियलिटी शो की स्क्रिप्ट लिख चुके हैं

विज्ञापन
Ashish Aryan's film t for tajmahal won two awards in Washington
आशीष आर्यन

विस्तार

कानपुर श्याम नगर निवासी आशीष आर्यन श्रीवास्तव की फिल्म ‘टी-फॉर ताजमहल’ ने वाशिंगटन साउथ एशियन फिल्म फेस्टिवल में दो बड़े अवार्ड जीते हैं। आर्यन पिछले 8 सालों से बॉलीवुड में सक्रिय फिल्म निर्देशक और स्क्रिप्ट राइटर हैं। आशीष ‘झलक दिखलाजा’, ‘केबीसी लाइव’, ‘जो जीता वही सुपरस्टार’ रियलिटी शो के स्क्रिप्ट राइटर भी रहे हैं। 
विज्ञापन


आशीष की शुरुआती शिक्षा गुरुहरराय एकेडमी से हुई थी इसके बाद उन्होंने यूपीटीयू से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। रुझान फिल्मों की ओर था तो उन्होंने मुंबई जाकर फिल्म राइटिंग और डायरेक्शन सीखा और फिर इस लाइन में अपना करियर बनाना शुरू कर दिया। आशीष आर्यन ने तमाम रियलिटी शो के लिए लिए स्क्रिप्ट भी तैयार की। हाल ही में आयोजित वाशिंगटन साउथ एशियन फिल्म फेस्टिवल में उनकी फिल्म ‘टी-फॉर ताजमहल’ को बेस्ट फीचर फिल्म ऑडियंस और बेस्ट स्टोरी अवार्ड मिला है।
विज्ञापन

 

‘टी-फॉर ताजमहल’ को बेस्ट फीचर फिल्म ऑडियंस और बेस्ट स्टोरी अवार्ड

Ashish Aryan's film t for tajmahal won two awards in Washington
आशीष आर्यन
उन्होंने नवाजुद्दीन सिद्दीकी द्वारा प्रोड्यूस की गईफिल्म इन रिलेशनशिप विद की कहानी भी लिखी और फिल्म का डायरेक्शन भी किया है। उनके तमाम प्रोजेक्ट डिजिटल प्लेटफार्म के भी हैं जिन्हें वह पूरा करने में लगे हैं। इसके अलावा कानपुर पर बेस्ड एक फिल्म बनाने की तैयारी आशीष कर रहे हैं। कानपुर में फिल्म की शूटिंग जनवरी 2019 में की जाएगी। 

‘टी-फॉर ताजमहल’ की कहानी

Ashish Aryan's film t for tajmahal won two awards in Washington
आशीष आर्यन श्रीवास्तव
दो घंटे की इस फीचर फिल्म की कहानी आगरा निवासी बंसी की है। जो शिक्षा की अलख जगाने के लिए अनोखा तरीका ‘खाओ और पढ़ाओ’ अपनाता है। ‘टी-फॉर ताजमहल’ फिल्म में बंसी एक ढाबा संचालक है जो खाना खिलाने के बदले लोगों से पैसे नहीं लेता बल्कि उनसे गरीब बच्चों को ट्यूशन देने की डिमांड करता है। उसके इस काम को देखकर विदेश से आए लोग काफी प्रभावित होते हैं। 

प्रोफाइल: 
नाम: आशीष आर्यन
उम्र: 33 साल
पिता: आरके श्रीवास्तव (बैंक कर्मी)
मां: रेनू श्रीवास्तव (गृहणी)
घर: श्याम नगर
उपलब्धि: वाशिंगटन साउथ एशियन फिल्म फेस्टिवल में दो अवार्ड जीते
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed