{"_id":"5b7871c642c792465b68889a","slug":"ashes-of-former-prime-minister-atal-bihari-vajpayee-will-spread-brahmavart-ghat","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुली गाड़ी से ले जाया जाएगा अस्थि कलश, ब्रह्मावर्त घाट पर होगा वाजपेयी जी की अस्थियों का विसर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुली गाड़ी से ले जाया जाएगा अस्थि कलश, ब्रह्मावर्त घाट पर होगा वाजपेयी जी की अस्थियों का विसर्जन
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 21 Aug 2018 01:59 PM IST
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियाें का गंगा में बिठूर के ब्रह्मावर्त घाट पर विसर्जन अब 24 अगस्त को करने की योजना है। भाजपा प्रदेश कार्यालय से दी गई जानकारी के अनुसार हरिद्वार से अस्थि कलश 21 तक लखनऊ आना है, इसी वजह से विसर्जन कार्यक्रम में परिवर्तन किया गया है। रविवार को विसर्जन को लेकर तैयारी बैठक भाजपा जिला इकाई की नवीन मार्केट में की गई। जिसमें कहा गया कि जाजमऊ से बिठूर तक करीब 34 किलोमीटर तक अस्थि कलश यात्रा निकालने की योजना है।
यहां पर अस्थि कलश विसर्जन के अवसर पर अटल बिहारी वाजपेयी के परिजन भी मौजूद रहेंगे। कानपुर में रहने वाली उनकी पौत्री नंदिता और उनके पति सुमित मिश्रा, समधी राजेंद्र मिश्र बब्बू, ग्वालियर से उनके भतीजे अंशुल वाजपेयी और नितिन वाजपेयी भी शामिल रहेंगे। इसके अलावा प्रदेश के कैबिनेट स्तर के एक मंत्री के रहने की संभावना है। बैठक में अस्थि कलश पर जगह-जगह पुष्प वर्षा करने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं की टीम भी तैयार की गई है, जिसमें सभी मंडलों को जिम्मेदारी दी गई है।

इन स्थानों से कलश पर होगी पुष्प वर्षा
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी
नरौना चौराहे पर जनरलगंज मंडल, दीनदयाल प्रतिमा के पास कलक्टरगंज मंडल, मेघदूत तिराहे पर अल्पसंख्यक मोर्चा, भारत माता मंदिर बड़े चौराहे पर सिविल लाइंस मंडल, शिक्षक पार्क नवीन मार्के ट महिला मोर्चा, बीएनएसडी इंटर कालेज चुन्नीगंज मंडल, बजरिया पर रायपुरवा मंडल, ईदगाह पर अनुसूचित मोर्चा, बीएनएसडी शिक्षा निकेतन विद्यार्थी परिषद, शिवाजी गेट मोतीझील महापौर वा पार्षद गण, डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी प्रतिमा कौशलपुरी मंडल, स्वरूपनगर थाना पनकी मंडल, हैलट अस्पताल दवा व्यापारी, गोल चौराहा रतनलाल मंडल, रावतपुर क्रासिंग गीतानगर मंडल, कंपनी बाग चौराहा कल्याणपुर मंडल, स्टेट बैंक चौराहा अनुसूचित जनजाति मोर्चा, विष्णु पुरी किसान मोर्चा, कर्बला चौराहा तिलक नगर मंडल, गंगा बैराज पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ता पुष्प वर्षा करेंगे।