{"_id":"61c397aac92061447201c507","slug":"asha-had-an-abortion-at-home-the-woman-died-the-family-created-a-ruckus-akbarpur-news-knp67112919","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशा ने घर में कराया गर्भपात, महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशा ने घर में कराया गर्भपात, महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
विज्ञापन
रसूलाबाद में निजी अस्पताल के बाहर हंगामा करते परिजन। (संवाद)
- फोटो : AKBARPUR
रसूलाबाद। तीन संतान होने के बाद चौथी बार गर्भवती होने पर महिला ने गर्भपात के लिए आशा कार्यकर्ता से संपर्क किया। इस पर आशा कार्यकर्ता ने दो हजार रुपये लेकर अपने घर पर ही महिला का गर्भपात करा दिया।
हालत बिगड़ने पर उसे कस्बे के एक निजी चिकित्सालय ले गई, जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। इससे नाराज परिजनों ने अस्पताल के बाहर हंगामा किया। चिकित्सकों के समझाने के बाद परिजन शव लेकर घर चले गए।
औरैया के याकूबपुर डमरपुर निवासी नन्हें की पत्नी कृष्णा देवी मंगलवार को मायके असालतगंज कांधी आई थी। कांधी गांव निवासी रामदेवी गौतम ने बताया कि पुत्री दो माह की गर्भवती थी। तीन संतान पहले से होने पर पुत्री ने बच्चा नहीं चाहने की बात कही।
विज्ञापन
यह बात उसने असालतगंज की आशा कार्यकर्ता से कही थी। बुधवार को आशा कार्यकर्ता पुत्री को अपने घर ले गई और दो हजार रुपये लेकर पुत्री का गर्भपात कर दिया। हालत बिगड़ने पर ई-रिक्शा से रसूलाबाद के कानपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले गई।
वहां डॉक्टर ने पुत्री को मृत घोषित कर दिया। मां की मौत पर पुत्र अंशु, आलोक, पुत्री मुस्कान बिलखने लगी। मृतका की मां व अन्य परिजनों ने आशा कार्यकर्ता पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया।
बाद में अस्पताल के चिकित्सकों के समझाने पर सभी शांत हुए और शव गांव ले गए। सीएचसी अधीक्षक डॉ. आशीष मिश्रा ने बताया कि जानकारी मिली है। जांच कराकर दोषी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।