{"_id":"6a29c76056579dcf1305e952","slug":"as-soon-as-the-exams-are-over-there-is-a-rush-to-return-home-crowds-are-gathering-in-buses-and-trains-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-144033-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: परीक्षा खत्म होते ही घर लौटने की होड़, बस-ट्रेन में उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: परीक्षा खत्म होते ही घर लौटने की होड़, बस-ट्रेन में उमड़ी भीड़
Thu, 11 Jun 2026 01:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 11 Jun 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। पुलिस भर्ती परीक्षा के अंतिम दिन बुधवार को जिले के छह परीक्षा केंद्रों पर दूसरी पाली के बाद परीक्षा समाप्त हुई। अभ्यर्थियों में घर लौटने की होड़ मच गई। कई जिलों से आए अभ्यर्थी परीक्षा देकर रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड की ओर रवाना हुए। जिससे वहां अचानक भीड़ बढ़ गई। अभ्यर्थियों को ट्रेन व बस पकड़ने में परेशानी उठानी पड़ी।
पुखरायां, रूरा रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर शाम के समय बड़ी संख्या में अभ्यर्थी पहुंच गए। ट्रेनों और रोडवेज बसों में सीट पाने के लिए धक्का-मुक्की जैसी स्थिति रही। कई अभ्यर्थियों को काफी देर तक बस और ट्रेन का इंतजार करना पड़ा। भीड़ अधिक होने के कारण कुछ यात्री खड़े होकर सफर करने को मजबूर हुए।
परिवहन साधनों की कमी के चलते कई अभ्यर्थियों ने डग्गामार वाहनों का सहारा लिया। वहीं, परीक्षा केंद्रों से रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड तक पहुंचाने के लिए ऑटो चालकों ने भी अवसर का लाभ उठाया। झांसी के राहुल, उरई के सुमित ने बताया कि स्टेशन तक आने के लिए सामान्य दिनों की तुलना में उनसे अधिक किराया वसूला गया। इधर रेलवे स्टेशन पुखरायां पर बरौनी से ग्वालियर एवं ग्वालियर से बरौनी, इग्जाम स्पेशल और गोरखपुर से चरलापल्ली जाने वाले ट्रेनों में भीड़ रही। ट्रेनों के रुकने पर चढ़ने के लिए अभ्यर्थी मारामारी करते रहे।