{"_id":"681a67c63d0b8dcc6b0899c0","slug":"as-soon-as-no-entry-ends-numberless-dumpers-are-running-fast-kanpur-news-c-220-1-akb1002-126069-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: नो एंट्री खत्म होते ही फर्राटा भर रहे बिना नंबर वाले डंपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: नो एंट्री खत्म होते ही फर्राटा भर रहे बिना नंबर वाले डंपर
Wed, 07 May 2025 01:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Wed, 07 May 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
रूरा। नगर में दिन में माल वाहक वाहनों की नो एंट्री है। यह समय बीतने के बाद रात 10 बजे से बिना नंबर वाले डंपर फर्राटा भरते हैं। लोगों का कहना है कि रात में यातायात पुलिस की निगरानी न होने से चालक मनमानी कर रहे हैं।
रूरा में आरओबी पर 2 फरवरी से सफर शुरू हो गया। इधर माल वाहक वाहनों के मार्च में हुई दुर्घटना में पांच लोगों की जान चली गई। हादसे रोकने के लिए नो एंट्री की मांग उठी तो डीएम ने सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक डंपर व ट्रक की नो एंट्री लगा दी। यातायात पुलिस की दिन में निगरानी रहती है। मगर रात में निगरानी की कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में रात 10 बजे से लेकर सुबह 7 बजे तक चालक मनमानी कर बिना नंबर के डंपर दौड़ाते हैं। लोगों का कहना है कि जिम्मेदारों की अनदेखी से यह स्थिति बन रही है। ऐसे में लोग फिर से किसी बड़े हादसे की आशंका जता रहे हैं।
इधर नो एंट्री लागू की गई है मगर रूरा मार्ग पर कहीं भी सूचना बोर्ड नहीं लगाए गए हैं। इसकी वजह से पहली दफा इस रूट पर आने वाले डंपर चालक गलती कर देते हैं। संतोष गुप्ता, संजय द्विवेदी, दुर्गेश दीक्षित आदि ने बताया कि बिना नंबर प्लेट के फर्राटा भर रहे डंपरों से हादसे का खतरा है। सीओ यातायात आलोक चौधरी ने बताया कि रात में औचक चेकिंग लगाकर बिना नंबर वाले डंपर पर कार्रवाई की जाएगी।