फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ARTO and Gurgujja sub-centre remained closed for two hours, consumers were in distress.

Kanpur News: दो घंटे बंद रहे एआरटीओ व गुरगुज्जा उपकेंद्र, उपभोक्ता बेहाल

Thu, 28 May 2026 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
ARTO and Gurgujja sub-centre remained closed for two hours, consumers were in distress.
हरदोई। भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती के कारण शहर के उपभोक्ताओं की नींद उड़ गई है। बुधवार रात गुरगुज्जा और एआरटीओ उपकेंद्र दो घंटे तक बंद रहे। शहर के अन्य हिस्सों में भी बिजली की आंख मिचौली चली। शहर के लगभग 76 हजार उपभोक्ता इससे प्रभावित हुए।
विज्ञापन

गर्मी बढ़ने के साथ ही शहर में लोकल फॉल्ट बढ़ गए हैं। बुधवार शाम सात बजे से एआरटीओ व गुरगुज्जा उपकेंद्र की आपूर्ति प्रभावित हो गई जो दो घंटे के बाद शुरू हुई। इसके बाद दोबारा बिजली गुल हो गई जो रात पौने 12 बजे बहाल हो सकी। वहीं सांडी रोड विद्युत उपकेंद्र से जुड़े आलू थोक उत्तरी की और फीडर छह की आपूर्ति रात दो घंटे तक बाधित रही।
विज्ञापन

डॉ. भूरा चौराहे के पास रखे ट्रांसफार्मर में खराबी आने के बाद रात सवा 12 बजे बिजली शुरू हुई। इसके बाद भी पूरा रात बिजली की आवाजाही जारी रही। विद्युत उपकेंद्र आशानगर के प्रगतिनगर में रखे ट्रांसफार्मर में खराबी आने के कारण बृहस्पतिवार को एक घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। शहर में लोकल फॉल्ट के कारण लगातार हो रही बिजली कटौती से 76 हजार उपभोक्ता प्रभावित हो रहे हैं। दिन में गर्मी से बेहाल रहने के बाद रात जागकर बितानी पड़ रही है। इससे उपभोक्ताओं का सब्र जवाब दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता प्रेम प्रकाश सिंह ने बताया कि तकनीकी कारणों से समस्या आ रही है। उनका यथा संभव जल्द से जल्द निदान कराया जाता है। उन्होंने अपील की कि उपभोक्ता बिजली आने पर एक साथ सारे उपकरण न चलाए और ट्रांसफार्मर के आसपास होर्डिंग्स व कूड़ा आदि न लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed