फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Artisan missing with gold worth six crores of bullion traders, shop and house locked, mobile also switched off

UP: सराफा व्यापारियों का छह करोड़ का सोना लेकर कारीगर गायब, दुकान और घर पर ताला, मोबाइल भी हुआ स्विच ऑफ

Tue, 05 Dec 2023 12:57 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 05 Dec 2023 12:57 PM IST
सार

Kanpur Crime: थाना प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि चौकी प्रभारी कमलेश को व्यापारियों ने जानकारी दी है। रात में एक व्यापारी ने तहरीर दी है। हालांकि, व्यापारी अब तक यह ब्योरा नहीं दे सका है कि उसके पास गायब हुआ सोना कहां से आया। सोना खरीद से संबंधित कागजात व्यापारी से मांगे गए हैं।

विज्ञापन
Artisan missing with gold worth six crores of bullion traders, shop and house locked, mobile also switched off
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में बेकनगंज के कई सराफा व्यापारियों का करीब छह करोड़ कीमत का लगभग 10 किग्रा सोना लेकर कारीगर गायब हो गया। अबतक 16 व्यापारी सामने आ चुके हैं, जिन्होंने अपना सोना कारीगर के पास होने का दावा किया है। व्यापारियों ने सोमवार को कारीगर की दुकान और घर पर ताला बंद देख बजरिया थाना पुलिस को सूचना दी। व्यापारियों ने कारीगर को सोना गलाने व पकाने के लिए दिया था।

विज्ञापन

बेकनगंज निवासी अशफाक सराफा व्यापारी हैं। उनकी बेकनगंज में ही ज्वैलरी शॉप है। अशफाक ने पुलिस को बताया कि बेकनगंज बाजार में महाराष्ट्र का रहने वाला एक शख्स सोना गलाने, पकाने का काम करता है। बेकनगंज के अधिकांश सराफा व्यापारी कारीगर को सप्ताह के अंत में सोना गलाने व पकाने के लिए देते हैं।

विज्ञापन

मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया
इस बार भी शनिवार की रात तक कारीगर ने बाजार से व्यापारियों से सोना एकत्र किया। सोमवार को व्यापारी कारीगर की दुकान पर अपना माल लेने पहुंचे, तो वहां ताला बंद मिला। व्यापारियों ने बिरहानारोड, नील वाली गली में कारीगर के घर जाकर देखा, तो वहां भी ताला लटका मिला। उन्होंने शाम तक कारीगर से मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन नंबर भी स्विच ऑफ बताता रहा।

कारीगर के पास व्यापारियों का करीब 10 किग्रा सोना है
तब व्यापारियों ने बजरिया थाना पुलिस को मामले की सूचना दी। बेकनगंज के व्यापारी नजीम अख्तर के मुताबिक अशफाक के अलावा मो. अयूब, इश्तियाक अहमद, मुबीन, दानिश समेत 16 व्यापारी सामने आए, जिनका सोना लेकर कारीगर फरार हो गया है। कारीगर के पास व्यापारियों का करीब 10 किग्रा सोना है। थाना प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि चौकी प्रभारी कमलेश को व्यापारियों ने जानकारी दी है।

विज्ञापन

खरीद से संबंधित कागजात व्यापारी से मांगे गए हैं
रात में एक व्यापारी ने तहरीर दी है। हालांकि, व्यापारी अब तक यह ब्योरा नहीं दे सका है कि उसके पास गायब हुआ सोना कहां से आया। सोना खरीद से संबंधित कागजात व्यापारी से मांगे गए हैं। यह भी पता चला है कि कारीगर कुछ व्यापारियों को सोने के एवज में चेक दे गया है। 14 दिसंबर तक कारीगर ने लौटने की बात व्यापारियों से कही थी। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed