{"_id":"613d027f59093a0a6d537527","slug":"arrested-for-stealing-after-taking-tickets-in-rajdhani-express","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राजधानी एक्सप्रेस में टिकट लेकर चोरी करने वाला गिरफ्तार: बिहार में करता था नौकरी, कानपुर आते समय करता था चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी एक्सप्रेस में टिकट लेकर चोरी करने वाला गिरफ्तार: बिहार में करता था नौकरी, कानपुर आते समय करता था चोरी
Sun, 12 Sep 2021 08:01 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 12 Sep 2021 08:01 AM IST
सार
आरोपी अजय रामादेवी एचएएल कालोनी का रहने वाला है। तफ्तीश के दौरान सीसीटीवी फुटेज की रिकार्डिंग देखी गई। इसके जरिए उस कोच में कानपुर उतरने वालों का ब्यौरा आरक्षण चार्ट से लेकर उन यात्रियों के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगवाए गए।
विज्ञापन
नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर वीआईपी ट्रेन राजधानी एक्सप्रेस में रिजर्वेशन करा कर यात्रा के दौरान चोरी करने वाले अजय सक्सेना को चोरी के सामान और नगदी के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। बिहार के किशनगंज में एक प्राइवेट फैक्टरी में काम करने वाला अजय हर 12 से 15 दिनों में राजधानी एक्सप्रेस से कानपुर आता था और उतरते समय किसी दूसरे यात्री का बैग या अटैची लेकर सेंट्रल स्टेशन पर उतर जाता था।
आरपीएफ इंस्पेक्टर की सूझबूझ से यह मामला सुलझा लिया गया। आरोपी अजय रामादेवी एचएएल कालोनी का रहने वाला है। तफ्तीश के दौरान सीसीटीवी फुटेज की रिकार्डिंग देखी गई। इसके जरिए उस कोच में कानपुर उतरने वालों का ब्यौरा आरक्षण चार्ट से लेकर उन यात्रियों के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगवाए गए।

अजय की लोकेशन ट्रेन और सेंट्रल स्टेशन पर कई बार मिली तो शक हुआ। पुलिस ने छापेमारी करके उसे पकड़ लिया। उसके पास गहने और नगदी के अलावा अन्य सामान मिला है। जीआरपी के डिप्टी एसपी कमरुल हसन, प्रभारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह और आरपीएफ प्रभारी पीके ओझा ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि पिछले एक महीने में तीन बार गुवाहाटी राजधानी में चोरियां हुई थीं।
आठ सितंबर को हुई चोरी में जब फुटेज खंगाला गया और पुराने फुटेजों से मिलान किया गया तो एक ही युवक ट्रेन से हर बार उतरता दिखा। उसके पास चोरी हुआ बैग या अटैची भी थी। इस पर पुलिस ने एसी थ्री कोच से उतरने वाले उसी संदिग्ध युवक का चार्ट से पता लगाया।
पुलिस ने शुक्रवार देर रात दो बजे अजय को गिरफ्तार कर लिया। उसने राजधानी एक्सप्रेस में हुई चारों घटनाओं को स्वीकारा है। उसके पास से चोरी के करीब 1,37,000 रुपये, कपड़े, गहने और बैग मिला है।