फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Arrest those who attacked the lawyer

वकील पर हमला करने वालों को करें गिरफ्तार

Tue, 27 Jul 2021 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Arrest those who attacked the lawyer
कानपुर देहात/शिवली। मैथा तहसील में शनिवार को चैंबर में घुसकर अधिवक्ता संग हुई मारपीट से साथी अधिवक्ता खफा हैं। सोमवार को मैथा तहसील में लायर्स एसोसिएशन की बैठक हुई। बाद में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अधिवक्ताओं ने नारेबाजी की और न्यायिक कार्य से विरत रहे। वहीं अकबरपुर तहसील के अधिवक्ता भी मैथा के लायर्स एसोसिएशन के समर्थन में आ गए हैं।
विज्ञापन

मैथा तहसील के अधिवक्ता व लायर्स एसोसिएशन के आडीटर रामनरेश कमल पर शनिवार शाम चैंबर में घुसकर जयप्रकाश व उसके परिवारियों ने मारपीट की थी। आरोप है कि इस दौरान जेब में रखे रुपये भी छीन लिए थे। शिवली कोतवाली में इसकी रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। सोमवार को लायर्स एसोसिएशन अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह यादव की अगुवाई में बैठक हुई।
विज्ञापन

अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने 24 घंटे में गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था। तीन दिन बीतने के बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। इसको लेकर अधिवक्ताओं में रोष है। तीन दिन में गिरफ्तारी की मांग की। बाद में एसपी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम मैथा रामशिरोमणि को सौपा। गिरफ्तारी न होने तक अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहने का फैसल लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां महामंत्री कुलदीप तिवारी, संयुक्त मंत्री विवेक सिंह भदौरिया, कोषाध्यक्ष बालकृष्ण गुप्ता, विनीत कुमार बाजपेई, देवेंद्र कुमार त्रिपाठी, अंकित सिंह चंदेल, अमित श्रीवास्तव, विनोद कुमार अवस्थी, रविकांत कमल, सुमित पाठक, नेहा शुक्ला, नीलम यादव, संदीप द्विवेदी आदि रहे।

वहीं अकबरपुर अधिवक्ता समिति पदाधिकारी भी समर्थन में आ गए। अधिवक्ता समिति अकबरपुर के अध्यक्ष दिलीप यादव ने समिति के पदाधिकारियों संग एसपी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौप कर आरोपियों की गिरफ्तारी मांगी। यहां राजकुमार कुशवाहा, दिलीप कुमार गुप्ता, जगत सिंह, सोना शुक्ला आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed