फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Arrangements for waterlogging worth Rs 39 crores drowned in rain

Kanpur News: बारिश में डूब गए 39 करोड़ के जलभराव के इंतजाम

Thu, 19 Jun 2025 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Arrangements for waterlogging worth Rs 39 crores drowned in rain
:मैनपुरी अंडरपास में भरा पानी। - फोटो : मृतक नैतिक। स्रोत: परिजन
इटावा। शहर में जलभराव से निजात के लिए 18 नालों सहित अन्य व्यवस्थाओं पर 20 करोड़ और वेतन पर लगभग 19 करोड़ से अधिक की धनराशि खर्च की गई। बारिश होते ही हकीकत सामने आ गई। आधा शहर जलभराव की समस्या से जूझता नजर आया। बारिश के बाद नगर पालिका के 39 करोड़ के इंतजाम पानी में डूबते नजर आए। बुधवार रात करीब एक बजे शुरू हुई बारिश सुबह पांच बजे तक चलती रही। इसके साथ ही गुरुवार शाम तीन बजे शुरू हुई बारिश देर शाम तक चलती रही। इससे एक ओर लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं दूसरी ओर शहर में जलभराव ने लोगों को परेशानियों में जरूर डाल दिया।
विज्ञापन




शहर की लगभग पांच लाख आबादी में नगर पालिका के 40 वार्ड है। इन वार्डों में जलभराव की निकासी के लिए शहर में इस साल 18 छोटे-बड़े नाले बनवाए जाने थे। इनपर लगभग 20 करोड़ की धनराशि भी खर्च की गई, लेकिन एक साल होने पर भी अधिकांश नालों का निर्माण नहीं हो सका। नतीजन मोहल्लों में जलभराव शुरू हो गया।
विज्ञापन

इसके साथ ही वार्डों की सफाई करने की जिम्मेदारी पालिका के स्थाई, संविदा और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के कंधे पर है। इसके लिए 117 स्थाई, 116 संविदा और 875 सफाई कर्मचारी आउटसोर्सिंग के तैनात हैं। हर महीने सफाई कर्मचारियों पर लगभग 1.63 करोड़ खर्च किया जाता है। एक साल में इन कर्मचारियों की ओर से इन लगभग 19 करोड़ रुपये वेतन के रूप में लिया गया, लेकिन इन्होंने हकीकत की बजाए सिर्फ कागजों में सफाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में फिर से जलभराव शुरू हो गया। बीते मई माह में ही डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल की ओर से नगर पालिका को शहर के नालों की सफाई 15 मई तक करवाने के निर्देश दिए गए थे। पालिका का दावा था इस बार सफाई का ठेका न उठाकर अपने कर्मचारियों से ही शहर के 11 बड़े व 66 छोटे नालों की सफाई कराई गई है। बुधवार रात और फिर गुरुवार शाम को हुई तेज बारिश ने पूरे शहर के कई मोहल्लों को जलमग्न कर दिया। नाले-नांलियों की सही ढंग से सफाई न होने पर मुख्य बाजार सहित सड़कों में बरसाती पानी से सड़क व गली लबालब हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed