{"_id":"633a78a01abd952b56162627","slug":"army-personnel-cheated-12-lakhs-with-fake-documents","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: सैन्यकर्मी ने फर्जी दस्तावेजों से 12 लाख का लोन हड़पा, स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक ने दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: सैन्यकर्मी ने फर्जी दस्तावेजों से 12 लाख का लोन हड़पा, स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक ने दर्ज कराई रिपोर्ट
Mon, 03 Oct 2022 11:23 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 03 Oct 2022 11:23 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में काकादेव में सीमा सुरक्षा बल के जवान द्वारा फर्जी दस्तावेजों से 12 लाख रुपये का पर्सनल लोन हड़पने का मामला प्रकाश में आया है। मामले को लेकर स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक ने आरोपित के खिलाफ काकादेव थाने में कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर धोखाधड़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
स्टेट बैंक पांडु नगर शाखा के प्रबंधक देवेश शर्मा ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल में कार्यरत जवान सतीश कुमार पासवान लखनऊ में तैनात हैं। उन्होंने बताया कि सतीश ने 12.90 लाख का पर्सनल लोन लिया था। आरोप है कि पांच किश्तें जमा करने के बाद ही आरोपी जवान ने किश्तें जमा करना बंद कर दिया।
विज्ञापन
इतना ही नहीं जब जांच की गयी तो पता चला कि एलआईसी, एचएफएल और आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड व कैनरा बैंक की जो एनओसी लगाई थी वह फर्जी है। आरोपी जवान ने फर्जी दस्तावेजों को दिखाकर लोन लिया था। मामले को लेकर उन्होंने काकादेव थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
वहीं ऐसे ही एक मामले में नौबस्ता हनुमंत विहार निवासी रेलकर्मी सुनील कुमार शर्मा ने 10.90 लाख रुपये का पर्सनल लोन लिया था। किश्तें न जमा करने पर जब जांच की गयी तो पता चला कि आरोपी ने फर्जी दस्तावेजों से लोन लिया था। काकादेव थाना प्रभारी मनोज वर्मा ने बताया कि शाखा प्रबंधक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।