फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   army of rats headache of the twelve mohallas here

चूहों की फौज बनी 12 मोहल्लों का सिरदर्द, कर दी ये बड़ी कारिस्तानी

Sun, 09 Jul 2017 10:33 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 09 Jul 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
army of rats headache of the twelve mohallas here
डेमो
उत्तर प्रदेश का एक इलाका ऐसा भी है जो चूहों की फौज से त्रस्त है।   इस फौज ने यहां रह रहे लोगों की नाक में दम कर रखा है। इसके नमूने आए दिन मिलते रहते हैं। तो लिजिए पेश हैं इस फौज का ये नया नमूना...
विज्ञापन


 

army of rats headache of the twelve mohallas here
डेमो
चूहों ने पूरे बांदा शहर की बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा दी। पावर कॉरपोरेशन को करीब ढाई लाख रुपये की चपत लग गई और आधे से ज्यादा शहर के लोग 12 घंटे बिन बिजली रहे। उधर, भूरागढ़ फीडर की 33केवी लाइनें दो स्थानों पर टूट गईं। नतीजे में इस फीडर से जुड़े शहर के करीब आधा दर्जन मोहल्ले और कुछ ग्रामीण इलाकों में छह घंटे से ज्यादा बिजली गुल रही।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

army of rats headache of the twelve mohallas here
डेमो
उमस और गर्मी के बीच पंखों की हवा के बीच सो रहे शहर के लोगों की नींद तड़के 3:15 बजे बिजली गुल होते ही खुल गई। मुख्य शहर के बलखंडी नाका, स्टेशन रोड, पीली कोठी, जीजीआईसी, छोटी बाजार, छाबी तालाब, कोतवाली रोड, अलीगंज, डीएवी कालेज रोड, मनोहरीगंज आदि अंधेरे में डूब गए। पीली कोठी स्थित सब स्टेशन धमाके के साथ ठप हो गया। कुछ देर बाद पावर कारपोरेशन कर्मियों ने मशीनें खोली तो अंदर चूहा करंट से झुलसी अवस्था में मरा मिला।

 
विज्ञापन

army of rats headache of the twelve mohallas here
पीली कोठी 33केवी सब स्टेशन में जले ब्रेकर बदलते विभागीय कर्मचारी और अवर अभियंता। - फोटो : अमर उजाला
​चूहे की धमाचौकड़ी से शार्ट सर्किट हुआ और छोटी बाजार फीडर का 11केवी का ब्रेकर बर्स्ट हो गया। सुबह से ही इसके बदलने का काम एसडीओ रवींद्र कुमार और अवर अभियंता कांता प्रसाद की मौजूदगी में शुरू हुआ। चूहा निकाल कर फेंका गया। फुंके ब्रेकर की कीमत लगभग ढाई लाख रुपये बताई गई है। दोपहर बाद 3:40 बजे पीली कोठी सब स्टेशन चालू हो पाया। 12 घंटे से ज्यादा हजारों उपभोक्ता बिन बिजली गर्मी में परेशान रहे। सुबह जलापूर्ति बाधित रही और दुकानों और कारखानों का काम प्रभावित हुआ।

-चूहे ने गुल की 12 मोहल्लों की बिजली, ब्रेकर फुंका
-पीली कोठी सब स्टेशन 12 घंटे बंद रहा
-भूरागढ़ फीडर में भी दो जगह लाइनें टूटी, छह घंटे गुल रही बिजली 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed