{"_id":"66462717a38baf20ee069190","slug":"arms-manufacturing-factory-caught-two-arrested-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: असलहा बनाने की फैक्टरी पकड़ी, दो गिरफ्तार, 12 तमंचे व 15 कारतूस के अलावा शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: असलहा बनाने की फैक्टरी पकड़ी, दो गिरफ्तार, 12 तमंचे व 15 कारतूस के अलावा शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद
Thu, 16 May 2024 09:03 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 16 May 2024 09:03 PM IST
सार
Chitrakoot News: पुलिस ने असलहा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़ कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी ने बताया कि असलहों को लोकसभा चुनाव के दौरान अराजक तत्वों को सप्लाई करने की योजना पर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चित्रकूट जिले में पुलिस ने असलहा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। 12 तमंचे और 15 कारतूस के साथ दो आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। गुरुवार को पुलिस कार्यालय स्थित राघव प्रेक्षागार में एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कोतवाली प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह व शिवरामपुर चौकी प्रभारी सत्यमपति त्रिपाठी ने रैपुरवा मोड़ के पास पहाड़ के नीचे बने गड्ढे के आसपास घेराबंदी की।
वहां से गांव के धनराज पटेल और बांदा जिले के बबेरू हाल मुकाम मंदाकिनी भवन सीतापुर के प्रिंस सोनी को पकड़ा। मौके से अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया। यहां से दस तमंचे, दो अद्धबने तमंचे, 15 कारतूस, ड्रिल, ग्राइंडर मशीन, पांच नाल, एक देशी बंदूक बरामद हुए हैं।
एसपी ने बताया कि असलहों को लोकसभा चुनाव के दौरान अराजक तत्वों को सप्लाई करने की योजना पर पूछताछ की जा रही है। वैसे अभी तक इसके संकेत नहीं मिले हैं। यह सब आसपास के जिलों में असलहे बेचकर मोटी रकम कमाते थे। दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया है।