{"_id":"5f241cbf8ebc3e9fec57eb56","slug":"arms-license-of-congress-mla-revoked-order-to-submit-to-license-station-within-one-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस विधायक का शस्त्र लाइसेंस निरस्त, एक सप्ताह के भीतर लाइसेंस थाने में जमा करने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस विधायक का शस्त्र लाइसेंस निरस्त, एक सप्ताह के भीतर लाइसेंस थाने में जमा करने के आदेश
Fri, 31 Jul 2020 07:02 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 31 Jul 2020 07:02 PM IST
विज्ञापन
फर्जी शस्त्र लाइसेंस
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े शस्त्र लाइसेंस फर्जीवाडे़ की एसटीएफ जांच कर रही है। जांच के दायरे में आए 112 लाइसेंस सतना के जिला मजिस्ट्रेट ने निरस्त कर दिए हैं। इनमें चित्रकूट (मप्र) के कांग्रेस के विधायक नीलांशु चतुर्वेदी समेत सतना शहर के कई कारोबारी और जिले के रसूखदारों के लाइसेंस भी शामिल हैं।
इन लाइसेंसों को एक सप्ताह के भीतर संबंधित थानों में जमा करने के आदेश दिए गए हैं। लाइसेंस निलंबित करने के आदेश के बाद सतना डीएम अजय कटेसरिया ने कहा है कि सभी शस्त्र निकटतम थाने में एक सप्ताह के अंदर जमा कर दें। उन्होंने कहा कि थाना प्रभारी संबंधित लाइसेंसधारी का शस्त्र जमा कर उसकी प्रति संबंधी को देंगे।
कलक्टर कार्यालय को प्रतिदिन का अपडेट दिया जाएगा। महेश कुमार गुप्ता थाना नयागांव, चित्रकूट, राजेंद्र मिश्रा नयागांव चित्रकूट, रमाशंकर द्विवेदी थाना नयागांव चित्रकूट, शैलेंद्र कुमार द्विवेदी प्रतापपुर थाना धारकुंडी, योगेंद्र द्विवेदी थाना नयागांव चित्रकूट के भी लाइसेंस निरस्त करने के आदेश किए गए हैं।