{"_id":"69addc8152c217018f0c7363","slug":"arjun-is-making-a-name-for-himself-with-his-spin-and-is-preparing-to-become-an-all-rounder-kanpur-news-c-12-1-knp1088-1448954-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: गंगा मेला के दिन वीआईपी रोड पर बदला रहेगा यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: गंगा मेला के दिन वीआईपी रोड पर बदला रहेगा यातायात
विज्ञापन
- ट्रैफिक पुलिस की ओर से सरसैया घाट चौराहा, ग्रीनपार्क चौराहा, मर्चेंट चेंबर, चेतना चौराहे के पास किया जाएगा डायवर्जन
- महिला थाने से जेल तक, ग्रीनपार्क स्टेडियम के बाहर, क्राइस्ट चर्च मैदान, फूलबाग अंडरग्राउंड में रहेगी पार्किंग की सुविधा
माई सिटी रिपोर्टर
कानपुर। हटिया मेला जुलूस और गंगा मेला के दिन 10 मार्च को वीआईपी रोड पर यातायात बदला रहेगा। ट्रैफिक पुलिस की ओर से सरसैया घाट चौराहा, ग्रीनपार्क चौराहा, मर्चेंट चेंबर, चेतना चौराहे के पास डायवर्जन किया जा रहा है। वाहन चालकों के लिए आवाजाही के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। महिला थाने से जेल तक, ग्रीनपार्क स्टेडियम के बाहर, क्राइस्ट चर्च मैदान, फूलबाग अंडरग्राउंड पार्किंग में वाहनों को खड़ा करने की सुविधा दी जा रही है। डीसीपी ट्रैफिक रवींद्र कुमार ने बताया कि डायवर्जन की व्यवस्था मंगलवार की सुबह आठ बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक रहेगी। पुलिस और ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। अन्य रास्तों और वैकल्पिक मार्ग पर जाम न लगे इसके लिए भी टीमें लगाई गई हैं।
- मेघदूत चौराहा से कोई भी वाहन वीआईपी रोड होते हुए सरसैया घाट चौराहा नहीं जा सकेगा। इन वाहनों को मेघदूत चौराहा से बड़ा चौराहा होते हुए भेजा जाएगा।
- मर्चेंट चेंबर तिराहा की तरफ से आने वाले वाहन ग्रीन पार्क चौराहा से आगे नहीं जाएंगे। उन्हें ग्रीन पार्क चौराहा से दाहिने मुड़कर एमजी कॉलेज चौराहा होकर जाना होगा।
- कोई भी वाहन सरसैया घाट चौराहा से सरसैया घाट की तरफ नहीं जा सकेगा। ऐसे वाहनों को चेतना चौराहे की तरह मुड़कर जाना होगा।
- कोई भी वाहन चेतना चौराहा से सरसैया घाट चौराहा नहीं जाएगा। उन्हें पुलिस ऑफिस तिराहा या व्यायामशाला तिराहा होते हुए जाना पड़ेगा।
- डीएवी तिराहा से कोई भी वाहन सरसैया घाट चौराहा नहीं जाएगा। उन्हें डीएवी तिराहा से दाहिने मुड़कर मधुबन तिराहा होकर भेजा जाएगा।
- किला तिराहा की तरफ से आने वाले वाहन गुप्तार घाट तिराहा से आगे नहीं जाएंगे। उन्हें गुप्तार घाट तिराहा से बाएं मोड़कर मेघदूत तिराहा होकर रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
पार्किंग की रहेगी सुविधा
- महिला थाना से जेल तक सड़क के दोनों तरफ।
- नवीन सभागार कैंपस (वीआईपी पार्किंग)
- पीडब्ल्यूडी अधिशासी अभियंता कार्यालय के सामने (मीडिया पार्किंग)
- चेतना चौराहा पर जेएनके इंटर कॉलेज ग्राउंड के अंदर।
- ग्रीनपार्क स्टेडियम के तीनों तरफ की सड़क पर।
- फूलबाग अंडरग्राउंड पार्किंग ।
- क्राइस्ट चर्च कॉलेज मैदान ( किला तिराहा के नजदीक)।