फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Arhtiyas lose crores in Kanpur, old potatoes are rotting in the market, buyers are not available

आढ़तियों को करोड़ों की चपत: मंडी में सड़ रहा है आलू, फुटकर में 25 रुपये किलो का भाव, तेजी से आ रहा है नया आलू

Tue, 06 Dec 2022 02:31 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 06 Dec 2022 02:31 PM IST
सार

कानपुर में नया आलू तेजी से बाजार में आ रहा है। इसके बाद भी आम आदमी को आलू महंगा मिल रहा है। हालांकि अभी तक कोल्ड स्टोरों में पुराना आलू भरा पड़ा है। टनों आलू खराब हो गया है,जिससे करोड़ों का नुकसान कानपुर समेत प्रदेश भर के आढ़तियों को हुआ है।
 
 

विज्ञापन
Arhtiyas lose crores in Kanpur, old potatoes are rotting in the market, buyers are not available
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में आम आदमी को फुटकर में आलू 20 से 25 रुपये किलो में मिल रहा है। जबकि मंडी में आलू सड़ रहा। उसे फेंकना पड़ रहा है। सैकड़ों बोरे आलू चकरपुर मंडी में अलग-अलग जगहों पर पड़े हुए। इसके अलावा कोल्ड स्टोरों में पुराना आलू भरा पड़ा है।

विज्ञापन

नया आलू भी तेजी से बाजार में आ रहा है। पुराने आलू का दाम न मिलने पर आढ़तियों को करोड़ों का नुकसान हुआ है। चकरपुर मंडी में आलू के आढ़ती ताज मोहम्मद ने बताया कि पुराना आलू का भाव मंडी में ढाई रुपये से लेकर सात रुपये किलो तक है। नया आलू का भाव 13 रुपये किलो चल रहा है।
विज्ञापन

नया आलू मंडी में तेजी से आ रहा है। इस बार फसल भी अच्छी हुई है। ऐसे में आने वाले दिनों में बड़े स्तर पर आलू मंडी में आने लगेगा। उन्होंने बताया कि पुराना आलू हर साल कोल्ड स्टोर में अक्तूबर-नवंबर तक खत्म हो जाता है। लेकिन दिसंबर में भी स्टोर पुराना आलू से भरे पड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्टोर में आलू 10 से 11 रुपये किलो के भाव में रखा गया था लेकिन अब तो लागत भी नहीं मिल रही है। दरअसल पश्चिम बंगाल में आलू की फसल खराब होने की बात सामने आई थी। इसके बाद वहां और यूपी के कोल्ड स्टोरों में बंपर आलू की खरीद की गई थी।

इसके बाद मांग कम होने से आलू के दाम थोक में कम होने लगे। कानपुर आलू आढ़ती एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरिशंकर गुप्ता ने बताया कि टनों आलू खराब हो गया। करोड़ों का नुकसान कानपुर समेत प्रदेश भर के आढ़तियों को हुआ है। पुराना आलू मंडी में सड़ रहा है कोई खरीदार नही है।

नया आलू तेजी से मंडी में आ रहा है। थोक में आलू के दाम बेहद कम हैं, लेकिन फुटकर में मुनाफाखोरी है। व्यापारियों ने रेट फिक्स कर लिया है। पुराना आलू तो बहुत सस्ता बिकना चाहिए, लेकिन अफसर इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed