फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Arbitrary actions of domineering laundry centre operators, broke the seal put by the district administration

Kanpur: दबंग धुलाई केंद्र संचालकों की मनमानी, जिला प्रशासन की तरफ लगाई गई सील तोड़ी, कार्रवाई के आदेश

Wed, 23 Oct 2024 12:31 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 23 Oct 2024 12:31 PM IST
सार

Kanpur News: सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मनमानी तरीके से क्रेश गार्ड बैरियर काटकर अवैध तरीके से चल रहे ट्रक व मौरंग धुलाई सेंटरों पर मंगलवार को प्रशासन की टीम ने छापा मारा था। प्रशासन के द्वारा लगाई सील को संचालकों ने तोड़कर फिर संचालन शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
Arbitrary actions of domineering laundry centre operators, broke the seal put by the district administration
धुलाई केंद्र पर डंपर की धुलाई - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग के ग्राम कठेरिया के पास दबंगों ने प्रशासन की तरफ से लगाई गई सील चंद घंटों ने ही तोड़कर पुनः डंपरो में लड़ी मौरंग के धुलाई शुरू कर दी। क्षेत्रीय अधिकारियों ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी है। उधर, एसडीएम सदर ने बताया कि मौके पर टीम भेजकर पुनः कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

बता दें कि सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मनमानी तरीके से क्रेश गार्ड बैरियर काटकर अवैध तरीके से चल रहे ट्रक व मौरंग धुलाई सेंटरों पर मंगलवार को प्रशासन की टीम ने छापा मारा था। एसडीएम सदर ऋतुप्रिया की अध्यक्षता में गठित चार सदस्यी टीम ने बिधनू थाने के पास संचालित मौरंग धुलाई केंद्र पर पहुंची, तो उन्हें देख बोरबेल संचालक खेतों के रास्ते भाग निकले थे।
विज्ञापन

मौके पर कोई ट्रक तो नहीं मिला, लेकिन टीम ने वहां संचालित दो बोरवेल को सील कर दिया थे। हाईवे पर अवैध कट से लगातार हो रहे सड़क हादसों को लेकर अमर उजाला अभियान चला रहा है। इसी कड़ी में 21 अक्तूबर के अंक में राजमार्ग पर बैरियर काटकर चल रहे सेंटरों के खिलाफ खबर प्रकाशित हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोपनीय छापा होने के बाद लग गई थी सूचना
इसका संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी राकेश कुमार के निर्देश पर एसडीएम सदर, एआरटीओ (प्रवर्तन), अधिशासी अभियंता दक्षिणांचल, भूगर्भ विभाग के अधिकारी की टीम सागर हाईवे पर संचालित धुलाई केंद्रों पर पहुंची थी। गोपनीय छापा होने के बाद भी संचालकों को ऐन वक्त पर किसी तरह टीम के पहुंचने की भनक लग गई।

खेतों के रास्ते भाग निकले थे धुलाई केंद्र संचालक
इस पर वहां खड़े ट्रकों को लेकर चालक इधर-उधर हो गए। टीम जब धुलाई केंद्र पर पहुंची तो मौके पर एक भी ट्रक धुलाई करते नहीं मिला। टीम को देखकर धुलाई संचालक खेतों के रास्ते भाग निकले। टीम को मौके पर जमीन पानी से तर मिली, इससे साफ था कि कुछ देर पहले ही वहां मौरंग व उनकी गाड़ियों की धुलाई की गई है। टीम अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही दोबारा कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed