{"_id":"696e9c627ea34f3b3905235b","slug":"appointments-to-54-vacant-positions-at-csjmu-will-be-made-soon-kanpur-news-c-12-1-knp1051-1399637-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सीएसजेएमयू में खाली 54 पदों पर जल्द होंगी नियुक्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सीएसजेएमयू में खाली 54 पदों पर जल्द होंगी नियुक्तियां
विज्ञापन
कानपुर। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद देशभर के उच्च शिक्षण संस्थानों में रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसी क्रम में छत्रपति शाहूजी महाराज विवि (सीएसजेएमयू) में खाली 54 शिक्षकीय पदों पर नियुक्ति की तैयारी शुरू कर दी है।
विश्वविद्यालय के आंकड़ों के अनुसार असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 60 स्वीकृत पदों में अभी तक 37 ही भरे जा सके हैं, जबकि 23 खाली हैं। वहीं एसोसिएट प्रोफेसर के 29 पदों में से 16 पर नियुक्तियां हो चुकी हैं और 13 रिक्त हैं। प्रोफेसर के 21 पदों में से मात्र तीन पर ही स्थायी प्रोफेसर कार्यरत हैं और 18 खाली हैं।
विवि कुलसचिव के अनुसार सभी पदों के लिए विज्ञापन जारी कर दिए गए हैं। जल्द ही इन पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। विश्वविद्यालय में कई अनुदानित और स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रम संचालित हो रहे हैं, जिनके लिए नियमित शिक्षकों की आवश्यकता लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन
विवि में मैनेजमेंट, लाइफ साइंस, बायोटेक्नोलॉजी, लॉ, लाइफ लांग लर्निंग, एजुकेशन और अंग्रेजी विभाग एडेड हैं। शेष सेल्फ फाइनेंस के रूप में संचालित हो रहे हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। चयन प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।