{"_id":"695c21a967dfe353b50ff2ca","slug":"apply-for-the-mba-program-at-iit-kanpur-by-the-31st-kanpur-news-c-12-1-knp1051-1383469-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: आईआईटी कानपुर में एमबीए के लिए 31 तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: आईआईटी कानपुर में एमबीए के लिए 31 तक करें आवेदन
विज्ञापन
कानपुर। आईआईटी कानपुर में एमबीए सत्र 2026 में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभ्यर्थी कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) 2025 के स्कोर के आधार पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी है। संस्थान के अनुसार 15 फरवरी तक ग्रुप डिस्कशन के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी जाएगी।
आईआईटी कानपुर का एमबीए कार्यक्रम डिपार्टमेंट ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज की ओर से संचालित किया जाता है। यह कार्यक्रम अपनी इंडस्ट्री-ओरिएंटेड पढ़ाई, अनुभवी फैकल्टी और उत्कृष्ट प्लेसमेंट रिकॉर्ड के लिए जाना जाता है। पाठ्यक्रम के माध्यम से छात्रों को कॉरपोरेट जगत की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल विकसित करने का अवसर मिलता है। पढ़ाई के दौरान इंडस्ट्री एक्सपोजर, लाइव प्रोजेक्ट्स और इंटर्नशिप के माध्यम से व्यावहारिक अनुभव भी प्रदान किया जाता है।
संस्थान के अनुसार एमबीए में प्रवेश के लिए कैट स्कोर के आधार पर ऑनलाइन आवेदन के बाद निर्धारित कटऑफ के अनुसार अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को ग्रुप डिस्कशन (जीडी), पर्सनल इंटरव्यू (पीआई) और राइटिंग एबिलिटी टेस्ट (डब्ल्यूएटी) से गुजरना होगा।
विज्ञापन
इन चरणों के माध्यम से अभ्यर्थियों की शैक्षणिक क्षमता, विश्लेषणात्मक सोच, संवाद कौशल और नेतृत्व क्षमता का मूल्यांकन किया जाएगा। आईआईटी प्रशासन के अनुसार सामान्य और ओबीसी श्रेणी के वे अभ्यर्थी आवेदन के पात्र होंगे जिन्होंने कैट 2025 में न्यूनतम 80 पर्सेंटाइल प्राप्त किया हो। अन्य आरक्षित श्रेणियों के लिए कैट के मानदंड नियमानुसार लागू होंगे।