फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Apply for PhD at HBTU by the 25th.

Kanpur News: एचबीटीयू में पीएचडी के लिए 25 तक करें आवेदन

Tue, 16 Dec 2025 02:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Apply for PhD at HBTU by the 25th.
कानपुर। हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू) में शीतकालीन शैक्षणिक सत्र के लिए पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विश्वविद्यालय की ओर से कुल 88 सीटों पर शोधार्थियों का चयन किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी 25 दिसंबर तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा सात जनवरी को होगी, जबकि चयनित अभ्यर्थियों के लिए कक्षाएं 19 जनवरी से शुरू होंगी।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार पीएचडी के इस एकेडमिक सेशन के लिए पंजीकरण प्रक्रिया एचबीटीयू की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी है। प्रवेश के लिए किसी प्रकार की आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है। आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को 2500 रुपये पंजीकरण शुल्क जमा करना होगा जबकि एकेडमिक सेशन की कुल फीस 65 हजार रुपये निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


हालांकि जिन अभ्यर्थियों ने यूजीसी नेट, सीएसआईआर नेट, गेट, सीड जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाएं उत्तीर्ण की हैं उन्हें लिखित प्रवेश परीक्षा में शामिल होने की आवश्यकता नहीं होगी। ऐसे अभ्यर्थी सीधे साक्षात्कार प्रक्रिया में भाग लेंगे। विश्वविद्यालय का मानना है कि इससे योग्य और शोध के प्रति समर्पित विद्यार्थियों को प्राथमिकता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलपति प्रो. समशेर ने कहा कि सामान्य के अलावा अन्य श्रेणी में शामिल होने वाले छात्रों को पांच फीसदी की छूट मिलेगी। फुल टाइम पीएचडी करने वाले अभ्यर्थियों को 15 हजार रुपये की फेलोशिप भी दी जाएगी।


आवेदन से कक्षा संचालन तक की तिथियां
आवेदन 25 दिसंबर तक, राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा पास कर सीधे इंटरव्यू में शामिल होने की तिथि 30 दिसंबर, प्रवेश परीक्षा में शामिल छात्रों की सूची 30 दिसंबर को होगी जारी, प्रवेश परीक्षा सात जनवरी को, इंटरव्यू के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची नौ जनवरी को होगी जारी, साक्षात्कार 12 जनवरी को, 14 से 18 जनवरी तक जमा होगी फीस, 19 जनवरी से संचालित होंगी कक्षाएं।



इन सीटों पर होगी प्रवेश प्रक्रिया
सिविल इंजीनियरिंग की चार, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग की 12, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की 10, इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग की 10, मैकेनिकल इंजीनियरिंग की नौ, केमिकल इंजीनियरिंग की सात, बायोकेमिकल इंजीनियरिंग की पांच, फूड टेक्नोलॉजी की दो, लेदर टेक्नोलॉजी की पांच, ऑयल टेक्नोलॉजी की पांच, पेंट टेक्नोलॉजी की पांच, प्लास्टिक टेक्नोलॉजी की तीन, केमिस्ट्री की एक, मैथ की दो, मैनेजमेंट की दो, इंग्लिश की दो, मैनेजमेंट एसएफएस की आठ और बायोटेक्नोलॉजी की पांच सीटों पर प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed