{"_id":"5caf1c32bdec22147057b793","slug":"application-for-admission-in-csjm-university-from-tomorrow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीएसजेएमयू: 62 कोर्सों में प्रवेश को आवेदन कल से, ये रही पूरी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएसजेएमयू: 62 कोर्सों में प्रवेश को आवेदन कल से, ये रही पूरी जानकारी
Thu, 11 Apr 2019 04:36 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 11 Apr 2019 04:36 PM IST
विज्ञापन
सीएसजेएम विश्वविद्यालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर स्थित छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में संचालित 62 पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए शुक्रवार से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। आवेदन 15 मई तक किए जा सकेंगे। प्रवेश परीक्षा आठ, नौ व 10 जून को होगी।
विश्वविद्यालय में बीए-एलएलबी, एलएलबी, हेल्थ साइंसेज, बीपीटी, एमपीटी, होटल मैनेजमेंट एंड टूरिज्म, समाज कार्य विभाग समेत 62 पाठ्यक्रम संचालित हैं। 17 पाठ्यक्रम पहली बार शुरू होने जा रहे हैं। सभी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। आवेदन की संख्या के आधार पर ही विश्वविद्यालय तय करेगा कि किस विषय में प्रवेश परीक्षा होनी है और किसमें सीधे दाखिला दिया जाएगा। सीटें भी निर्धारित कर दी गई हैं।

कोर्स और सीटें
पाठ्यक्रम सीट
एमए चित्रकला 60
मास्टर ऑफ सोशल वर्क 60
मास्टर ऑफ जर्नलिज्म 60
डीसीए 30
बीएससी इन ह्यूमन न्यूट्रीशन 40
पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म 50
बैचलर इन होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी 60
डिप्लोमा इन फूड एंड बेवरेज सर्विसेज 40
एमएससी-जीव विज्ञान 36
एमएससी-पर्यावरण विज्ञान 54
एमएससी-बायोइनफार्मेटिक्स 36
एमएससी-न्यूट्रीशनल साइंसेज 36
एमएससी-फूड टेक्नोलॉजी 36
एमए-अंग्रेजी भाषा एवं साहित्य 40
एमफार्मा 16
एलएलएम 60
एमएफए पेंटिंग 25
एमएफए एप्लाइड आर्ट्स 20
एमएफए स्क्लप्चर 10
एमएफए प्रिंट मेकिंग 15

परीक्षा के बाद कॉलेजों में भी शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया
विश्वविद्यालय के अलावा शहर के कॉलेजों में भी दाखिले के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। हालांकि कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया स्नातक, परास्नातक की वार्षिक परीक्षाओं के खत्म होने के बाद ही शुरू होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से भले ही जून तक प्रवेश की प्रक्रिया खत्म करने का दबाव होगा लेकिन कॉलेजों ने जुलाई-अगस्त तक प्रक्रिया चलाने का फैसला लिया है।