फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   AP Fani Compound case Police told former minister Beriya to file a report or else he will be made an accused

एपी फैनी कंपाउंड मामला: पूर्व मंत्री बेरिया से बोली पुलिस- रिपोर्ट दर्ज कराएं नहीं तो बनेंगे आरोपी, कही ये बात

Thu, 16 Jan 2025 10:01 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 16 Jan 2025 10:01 AM IST
सार

Kanpur News: पांच सौ करोड़ की एपी फैनी कंपाउंड की जमीन पर पूर्व मंत्री बेरिया ने सौ-सौ गज के दो प्लॉट खरीदे हैं। एडिशनल पुलिस कमिश्नर हरीश चंदर ने साफ किया है कि मामले की जांच चल रही है। मंत्री को रिपोर्ट दर्ज करानी है, तो गुरुवार तक कराएं। अगर वह नहीं कराएंगे, तो नजूल की जमीन खरीदने में उन्हें भी आरोपी बनाया जाएगा।

विज्ञापन
AP Fani Compound case Police told former minister Beriya to file a report or else he will be made an accused
पूर्व मंत्री शिव कुमार बेरिया - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के एपी फैनी कंपाउंड मामले की जांच कर रही कमिश्नरी पुलिस ने पूर्व मंत्री शिव कुमार बेरिया को दो टूक शब्दों में चेतावनी दे दी है। कहा गया है कि अगर मामले में उनके साथ धोखाधड़ी हुई है और वह खुद भी पीड़ित हैं, तो आरोपियों के खिलाफ हर हाल में गुरुवार तक एफआईआर दर्ज कराएं। ऐसा न करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

बुधवार को बेरिया बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष नरेश चंद्र त्रिपाठी और कांग्रेसी नेता पवन गुप्ता के साथ पुलिस कमिश्नर से मिलने पहुंचे थे। खुद को बेकसूर बताते हुए उन्होंने एपी फैनी मामले से किसी तरह का लेना-देना न होने की बात कही। हाईकोर्ट से मामले में स्टे होने की भी बात कही लेकिन उसकी कॉपी पुलिस को नहीं दे सके, जिसके बाद एडिशनल पुलिस कमिश्नर हरीश चंदर ने साफ किया है कि मामले की जांच चल रही है।

विज्ञापन

बेरिया ने सौ-सौ गज के दो प्लॉट खरीदे हैं
मंत्री को रिपोर्ट दर्ज करानी है, तो गुरुवार तक कराएं। अगर वह नहीं कराएंगे, तो नजूल की जमीन खरीदने में उन्हें भी आरोपी बनाया जाएगा। बता दें, पांच सौ करोड़ की एपी फैनी कंपाउंड की जमीन पर पूर्व मंत्री बेरिया ने सौ-सौ गज के दो प्लॉट खरीदे हैं। उन्होंने इनकी रजिस्ट्री भी कराई है। चूंकि उनकी ही तरह एपी फैनी कंपाउंड में जमीन खरीदने वाले श्रेयस सचान को पुलिस आरोपी बना चुकी है।

विज्ञापन

गुरुवार तक ले लिया जाएगा निर्णय
वहीं, सलीम बिरयानी समेत कई अन्य आरोपियों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की जा चुकी है। ऐसे में पुलिस के बढ़ते दबाव के बीच बेरिया भी अधर में लटक गए हैं। वहीं, बेरिया ने कहा है कि रिपोर्ट कराने या न कराने को लेकर अपने करीबियों से सलाह ली जा रही है। गुरुवार तक इस पर निर्णय ले लिया जाएगा।

विज्ञापन

पिछली बार भी आया था नाम, बयान दर्ज कराने के बुलाया था
नजूल संपत्ति रजिस्टर के अनुसार 14 / 137 ऐपी फैनी कंपाउंड चुन्नीगंज नजूल के प्लाट संख्या 34 ब्लाक संख्या 14 पर स्थित है। नजूल रजिस्टर में जमीन मिशन गर्ल्स आर्फनेज के नाम दर्ज है, जिसकी लीज अवधि समाप्त हो चुकी है। संपत्ति का प्रयोग मात्र बालिका अनाथालय के लिए ही किया जाना था। मगर ऐसा नहीं हुआ। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एसडीएम सदर ने जांच को पता चला कि जमीन को अन्य उपयोग में लाया जा रहा है।

श्रेयस सचान के खिलाफ कर दी थी कार्रवाई
नजूल की जमीन कब्जाने के मामले में कर्नलगंज पुलिस ने केस दर्ज किया और कई लोगों को जेल भी भेजा था। उस समय भी पूर्व मंत्री बेरिया का नाम सामने आया था। पता चला था कि उन्होंने दो जमीनें खरीदी, जिसके बाद उन्हें बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया था। उनके अलावा कई और खरीदारों को भी तलब किया गया था। उनमें से श्रेयस सचान के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई कर दी थी।

बेरिया के खिलाफ नकेल कसनी शुरू
वहीं, बेरिया ने हाईकोर्ट से स्टे हासिल करने का हवाला दिया था। अब सलीम बिरयानी और उसके गुर्गों के खिलाफ 500 करोड़ रुपये की जमीन खरीदकर बेचने के नए मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने बेरिया के खिलाफ नकेल कसनी शुरू कर दी है। जमीन खरीदने वालों के ट्रांजेक्शन के अलावा जमीन के दस्तावेजों को खंगालने संग पुलिस सभी के बयान दर्ज हुए हैं। मामले में 11 जनवरी को सलीम बिरयानी, मोहम्मद रईस और अर्पित मिश्रा को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed