फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Anwar Ahmad Death after a long illness

सपा जिलाध्यक्ष अनवार अहमद का निधन, पहले विधायक फिर जनता दल से बने थे सांसद

Tue, 16 Apr 2019 06:20 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 16 Apr 2019 06:20 PM IST
विज्ञापन
Anwar Ahmad Death after a long illness
अनवर अहमद
उन्नाव से पूर्व सांसद व सपा के जिलाध्यक्ष अनवार अहमद का सोमवार शाम को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 97 साल के थे। उनका 25 मार्च से लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। वर्ष 1994 से लगातार समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष व पूर्व सांसद, विधायक व राज्य सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अनवार अहमद का सोमवार शाम लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।
विज्ञापन


हसनगंज तहसील के न्योतनी कस्बा निवासी अनवार अहमद ने वकालत करने के बाद राजनीति में कदम रखा। चौधरी चरण सिंह को वह अपना आदर्श मानते थे। 1969 में भारतीय क्रांति दल के टिकट पर सदर विधानसभा क्षेत्र से अपना पहला चुनाव लड़ा। वह उत्तर प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का मंत्री बने। 1971 में प्रदेश सरकार में कृषि मंत्री रहे।
विज्ञापन


 

अनवार अहमद ने सपा को अर्श तक पहुंचाया

इसके बाद 1989 में जनतादल से लोकसभा का चुनाव जीतकर सांसद बने। 2003-2009 तक सपा से एमएलसी रहे।  सोमवार शाम 4:33 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। वयोवृद्ध सपा नेता के निधन पर सभी दलों के लोगों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने दुख व्यक्त किया है। देर शाम सभी दलों के नेताओं ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है। 

अनवार अहमद ने सपा को अर्श तक पहुंचाया। मजबूत संगठन और राजनीति अनुभव के बल पर अनवार अहमद के नेतृत्व में सपा ने सफलता का परचम लहराया। 2007 में छह विधानसभा सीटों में से पांच पर सपा के प्रत्याशी जीते। 2012 में भी सपा के पांच विधायकों की जीत हुई। इससे पहले 1989 में दीपक कुमार सपा के टिकट पर ही सासंद चुने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed