{"_id":"61462b908ec57e7c5d4731d5","slug":"anupam-dubey-terror-in-farrukhabad-police-made-an-announcement","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद: बसपा नेता के मोहल्ले और गांव में कराई गई मुनादी, कहा- अनुपम के लोग धमकाएं तो पुलिस को बताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद: बसपा नेता के मोहल्ले और गांव में कराई गई मुनादी, कहा- अनुपम के लोग धमकाएं तो पुलिस को बताएं
Sat, 18 Sep 2021 11:41 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 18 Sep 2021 11:41 PM IST
सार
कोतवाल ने लोगों से कहा कि अनुपम दुबे से जुड़ा कोई व्यक्ति धमकी दे तो पुलिस को बताएं। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।
विज्ञापन
गांव सहसपुर में खड़े पुलिस कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले में बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे के फतेहगढ़ स्थित घर व गांव में पुलिस ने मुनादी कराई। इसमें कहा कि लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। शुक्रवार देर रात उनके घर के बाहर फोर्स भी तैनात किया गया था।
फतेहगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला कसरट्टा निवासी बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे मैनपुरी जेल में बंद हैं। उन पर शमीम और इंस्पेक्टर की हत्या में आरोप तय हो चुके हैं। फतेहगढ़ कोतवाल जय प्रकाश पाल ने शुक्रवार को जीडी पर लिखा था कि अनुपम के घर पर अराजकतत्व आते हैं।
रात घर के बाहर पुलिस लगा दी गई। शनिवार दोपहर पुलिस ने मोहल्ले में डुगडुगी पिटवाई। लोगों को बताया गया कि किसी से डरने की जरूरत नहीं है। मोहम्मदाबाद कोतवाल दिलीप कुमार बिंद ने अनुपम के पैतृक गांव सहसापुर में भी डुगडुगी पिटवाई।
विज्ञापन
कोतवाल ने लोगों से कहा कि अनुपम दुबे से जुड़ा कोई व्यक्ति धमकी दे तो पुलिस को बताएं। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। कोतवाल जय प्रकाश पाल ने बताया कि सुरक्षा को लेकर फोर्स तैनात की गई थी। एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि उनको इस मामले की जानकारी नहीं है।