फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Anup Kumar Singh DCP East who was indiscipline attached cm office

कार्रवाई: अनुशासनहीनता पर नपे डीसीपी पूर्वी अनूप कुमार सिंह, एक दरोगा ने त्रस्त होकर मांग लिया था वीआरएस

Sat, 28 Aug 2021 02:36 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 28 Aug 2021 02:36 AM IST
सार

पुलिस सूत्रों के मुताबिक शहर में तैनात एक दरोगा पूर्वी क्षेत्र की चौकी में तैनात थे। अचानक दरोगा ने वीआरएस के लिए आवेदन कर दिया। अफसरों से शिकायत भी की गई कि उन्होंने डीसीपी पूर्वी अनूप कुमार सिंह से परेशान होकर वीआरएस मांगा है।

विज्ञापन
Anup Kumar Singh DCP East who was indiscipline attached cm office
आईपीएस अनूप सिंह - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री के आदेश पर डीसीपी पूर्वी आईपीएस अनूप कुमार सिंह को हटाया गया और मुख्यालय (लखनऊ) से अटैच कर दिया गया है। डीसीपी पूर्वी की अनुशासनहीनता की कई शिकायतें उच्चाधिकारियों से लेकर शासन और मुख्यमंत्री तक पहुंची थीं। एक दरोगा ने डीसीपी से परेशान होकर वीआरएस तक मांग लिया था।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले जब आईपीएस संजीव त्यागी से डीसीपी पश्चिम का चार्ज लिया गया तो उसके पीछे उनकी भी एक बड़ी लापरवाही थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक शहर में तैनात एक दरोगा पूर्वी क्षेत्र की चौकी में तैनात थे। अचानक दरोगा ने वीआरएस के लिए आवेदन कर दिया।
विज्ञापन


अफसरों से शिकायत भी की गई कि उन्होंने डीसीपी पूर्वी अनूप कुमार सिंह से परेशान होकर वीआरएस मांगा है। इसी तरह 15 अगस्त को भी एक वाकया हुआ। एक सामान एक थानेदार के जरिये मंगाया गया। बाद में उसको वापस ले जाया गया। जानकारी होने पर डीसीपी ने थानेदार को फटकारा और अभद्रता की थी। चर्चा ये भी है कि हाल में ही डीसीपी ने फोन पर एक इंस्पेक्टर को गाली तक दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ऐसी तमाम शिकायतें डीसीपी की अफसरों के पास पहुंचीं। यहां से शासन तक शिकायत की गई। एक बड़े मामले की शिकायत मुख्यमंत्री के पास की गई। तब मुख्यमंत्री ने एसीएस होम व डीजीपी को तलब कर कार्रवाई के आदेश दिए। इसलिए तत्काल प्रभाव से उनको हटाया गया। उनकी जगह पर 2015 बैच के आईपीएस प्रमोद कुमार को डीसीपी पूर्वी का चार्ज दिया गया है।

एक ही शिकायत कई लोगों ने की
डीसीपी पूर्वी की एक शिकायत कई लोगों ने अफसरों से की। ऐसा काम जो ड्यूटी के दौरान नहीं करना चाहिए वह डीसीपी आए दिन करते थे। लखनऊ में भी इस मामले ने तूल पकड़ा था। तब भी अफसरों ने उन पर कार्रवाई की थी। कानपुर में तैनाती के दौरान भी उनकी वही चीजें सामने आ रही थीं। कुल मिलाकर विवादों से आईपीएस अनूप कुमार सिंह का पुराना नाता रहा है।

डीसीपी पश्चिम हाल में ही हटाए गए
कुछ दिन पहले पुलिस कमिश्नर ने डीसीपी ट्रैफिक बीबीजीटीएस मूर्ति को डीसीपी पश्चिम का चार्ज दिया था। डीसीपी पश्चिम संजीव त्यागी को मुख्यालय का चार्ज दिया गया था। सूत्रों के मुताबिक एक अहम दिन ड्यूटी के दौरान आईपीएस संजीव त्यागी ने लापरवाही बरती थी। इसलिए उनके कार्यक्षेत्र में बदलाव कर डीसीपी पश्चिम का चार्ज ले लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed