{"_id":"5fda4db07242d1018d3884b2","slug":"anti-sikh-riots-identification-of-60-rioters-13-killed-47-alive","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिख विरोधी दंगा: 60 दंगाइयों की शिनाख्त, 13 की मौत, 47 जिंदा, शासन की मंजूरी के बाद होगी गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिख विरोधी दंगा: 60 दंगाइयों की शिनाख्त, 13 की मौत, 47 जिंदा, शासन की मंजूरी के बाद होगी गिरफ्तारी
Thu, 17 Dec 2020 02:38 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 17 Dec 2020 02:38 PM IST
विज्ञापन
सिख दंगा (फाइल फोटो)
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुए सिख विरोधी दंगे की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। एसआईटी ने 10 केसों के 60 आरोपियों की शिनाख्त कर उनका सत्यापन कर लिया है। इनमें से 13 आरोपियों की मौत हो चुकी है, जबकि 47 आरोपी जीवित हैं।
अधिकतर आरोपी बुजुर्ग हैं और शहर में ही रह रहे हैं। एसआईटी शासन को पत्र लिखकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मंजूरी मांगेगी। इसके बाद इनकी धरपकड़ शुरू होगी। एसआईटी एसएसपी बालेंदु भूषण सिंह ने केस के विवेचनों के साथ सर्किट हाउस में बुधवार को समीक्षा बैठक की।
एसएसपी ने बताया कि 19 केसों की विवेचना चल रही है। इसमें 10 की विवेचना अंतिम दौर में हैं। इन केसों के पांच दर्जन आरोपी चिह्नित किए जा चुके हैं। मौके पर जाकर इनका सत्यापन भी कर लिया गया है। जीवित 47 आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
एसएसपी ने बताया कि अन्य केसों में भी जांच जारी है। आरोपियों की पहचान की जा रही है। पीड़ित परिवार व गवाहों के बयान लिए जा रहे हैं। वहीं जिनके बयान एसआइटी ले चुकी है, उनके कोर्ट में बयान भी हो रहे हैं। साक्ष्य जुटाने के बाद सभी पर कार्रवाई की जाएगी।