{"_id":"5d6636958ebc3e013b2838f2","slug":"anti-ragging-squad-of-gsvm-medical-college-has-become-sluggish","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज का एंटी रैगिंग दस्ता पड़ा सुस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज का एंटी रैगिंग दस्ता पड़ा सुस्त
Wed, 28 Aug 2019 05:23 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 28 Aug 2019 05:23 PM IST
विज्ञापन
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज का एंटी रैगिंग दस्ता सुस्त पड़ गया है। एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक में तीन दस्तों का जिस तरह रूटीन बनाया गया, उसका पालन नहीं किया जा रहा है। फ्रेशर छात्रों को एक गार्ड हॉस्टल से लेक्चर थिएटर तक लाता है। इसके अलावा दस्ते के सदस्य फैकल्टी ग्रुप में छात्रों के साथ अपनी फोटो भी नहीं डाल रहे। कमेटी की बैठक में यह तय हुआ था कि फैकल्टी ग्रुप में प्रतिदिन फोटो डाली जाएगी।
लेक्चर थिएटर चार में निर्माण कार्य चलने की वजह से फ्रेशर और सीनियर छात्रों की क्लास लेक्चर थिएटर तीन में की गई। फ्रेशर छात्रों के आने के कारण सीनियर छात्रों की क्लास 15 मिनट पहले ही छोड़ दी गई। इसके बाद फ्रेशर छात्रों को थिएटर के अंदर बैठाया गया।
इस वक्त एंटी रैगिंग दस्ते के सभी सदस्य नहीं पहुंचे पाए थे। इस पर हैलट प्रबंधन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और फ्रेशर छात्रों को लेक्चर थिएटर के अंदर करवाया। गर्ल्स हॉस्टल से आ रहीं फ्रेशर छात्राओं के बीच-बीच में रुक कर बात करने के लिए खड़ी हो जाने पर फैकल्टी ने उन्हें डांटा और अनुशासन का पाठ पढ़ाया।