{"_id":"5fbd25ef6fa6cd1a6869ef1c","slug":"anti-corruption-team-caught-roadways-rm-taking-bribe-from-clerk","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा: लिपिक से रिश्वत ले रहे रोडवेज आरएम को एंटी करप्शन टीम ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा: लिपिक से रिश्वत ले रहे रोडवेज आरएम को एंटी करप्शन टीम ने दबोचा
Tue, 24 Nov 2020 09:07 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 24 Nov 2020 09:07 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेतन विसंगति दूर करने के लिए अपने अधीनस्थ वरिष्ठ लिपिक से 10 हजार रुपये रिश्वत लेते राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज, बांदा डिपो) के क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव कुमार अग्रवाल को झांसी से आई भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।
कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वरिष्ठ लिपिक रमेश कुमार वर्मा (जमुनिहा पुरवा, बांदा) डिपो में तैनात हैं। उन्होंने 14 सितंबर को शासन और उच्चाधिकारियों से शिकायत की थी कि उसके वेतन में सालों से चली आ रही विसंगति को ठीक करने के लिए बांदा डिपो के आरएम संजीव कुमार अग्रवाल 10 हजार रुपये मांग रहे हैं।
इस पर शासन ने झांसी एंटी करप्शन टीम कार्यालय भेजी। शिकायतकर्ता से संपर्क करने के बाद मंगलवार को टीम ने जिलाधिकारी से मिलकर आरएम को रंगेहाथ पकड़ने की कार्रवाई की जानकारी दी।
विज्ञापन
साथ ही स्थानीय साक्षी को नियुक्त करने का अनुरोध किया। डीएम के निर्देश पर कलक्ट्रेट के न्याय सहायक लिपिक दिनेश श्रीवास और कनिष्ठ सहायक प्रदीप निगम को साथ लेकर टीम इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह व प्रेमकुमार के नेतृत्व में दोपहर करीब दो बजे रोडवेज पहुंची।
यहां वरिष्ठ लिपिक ने क्षेत्रीय प्रबंधक को उनके कक्ष में 10 हजार रुपये दिए। इसी बीच एंटी करप्शन टीम ने उन्हें रंगेहाथ दबोच लिया। वहां से कोतवाली ले जाकर देर शाम तक औपचारिकता पूरी कराने के बाद रिपोर्ट दर्ज कराई।
टीम आरोपी आरएम को अपने साथ ले जाकर लखनऊ स्थित कोर्ट में पेश करेगी। एंटी करप्शन टीम में उप निरीक्षक मोहम्मद इसरार, हेड कांस्टेबल राजबहादुर सिंह, क्रांति कुमार पांडेय, महिला हेड कांस्टेबल बीना सिंह और निरंजन सिंह शामिल थे।