{"_id":"62860f51226f6945ef7196a4","slug":"anti-corruption-team-caught-babu-red-handed-taking-bribe-in-hardoi-demanded-one-and-a-half-lakh-to-get-arrears","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते बाबू को रंगेहाथ पकड़ा, एरियर निकालने के लिए मांगे थे डेढ़ लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते बाबू को रंगेहाथ पकड़ा, एरियर निकालने के लिए मांगे थे डेढ़ लाख
Thu, 19 May 2022 03:06 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Thu, 19 May 2022 03:06 PM IST
सार
डीआई कार्यालय में तैनात बाबू को लखनऊ से आई एंटी करप्शन टीम ने दस हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा है। उन्होंने पीड़ित से एरियर निकालने के एवज में एक लाख चालीस हजार रुपये घूस मांगी थी। एंटी करप्शन टीम ने मुकदमा दर्ज कराकर आरोपी को पुलिस को सौंप दिया है।
विज्ञापन
एंटी करप्शन ब्यूरो और पुलिस ने बाबू को गिरफ्तार किया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखनऊ से आई एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने गुरुवार को बेसिक शिक्षा विभाग के बाबू को दस हजार रुपये घूस लेते समय रंगेहाथ दबोच लिया। टीम ने शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराकर आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, मथुरा निवासी शिक्षक महेश पिहानी ब्लॉक के जाजू पारा प्राथमिक स्कूल में तैनात हैं। वह पिछले एक साल से निलंबित चल रहे हैं। उनका करीब सात लाख रुपये एरियर है। वह पिछले कई दिन से एरियर निकालने के लिए बीएसए कार्यालय के चक्कर लगा रहे थे।
विज्ञापन
शहर के शहीद उद्यान स्थित डीआई कार्यालय में तैनात नुमाइश पुरवा निवासी बाबू जैनुल ने उनसे पूरा एरियर निकालने के एवज में एक लाख चालीस हजार रुपये घूस मांगी थी। इस पर उन्होंने एंटी करप्शन ब्यूरो लखनऊ में इसकी शिकायत की थी।
विज्ञापन
इसके चलते गुरुवार को टीम ने उन्हें दस हजार रुपये देकर बाबू को देने भेजा था। सुबह करीब दस बजे जैसे ही उन्होंने बाबू को दस हजार रुपये दिए। पहले से ही बाहर मौजूद एंटी करप्शन टीम के सदस्यों ने बाबू को रुपये लेते रंगे हाथों दबोच लिया।
एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने बाबू के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराकर पुलिस को सौंप दिया। शहर कोतवाल बृजेश मिश्र ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।