फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Antaragni begins today at IIT; four days of high-energy festivities lie ahead.

Kanpur News: आईआईटी में अंतराग्नि आज से, चार दिन मचेगा धमाल

Thu, 29 Oct 2026 02:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Antaragni begins today at IIT; four days of high-energy festivities lie ahead.
कानपुर। संगीत से सराबोर रात, ज्वलंत मुद्दों पर नुक्कड़ नाटक, फैशन के विविध रंगों से सजा ऋतंभरा... ऐसे अनगिनत इवेंट से सजे आईआईटी कानपुर के बहुप्रतीक्षित सांस्कृतिक महोत्सव अंतराग्नि का शानदार आगाज 29 अक्तूबर से होगा। चार दिवसीय महोत्सव में देश भर के करीब 400 से अधिक कॉलेजों के 2500 से अधिक प्रतिभागी शामिल होंगे।
विज्ञापन


यह जानकारी आईआईटी में आयोजित प्रेस काॅन्फ्रेंस में प्रो. प्रतीक सेन, प्रो. दिलीप पिल्लई, अभिषेक चवाई, दिव्यमान पाल, कुशाग्र सिंह और अथर्व कटियार ने दी। अंतराग्नि में पहली बार एलईडी डांस, गोवा के मशहूर कलाकार देवेश कुमार 40 मिनट का विशेष ‘फायर डांस’ पेश करेंगे। हिमाचल प्रदेश का पारंपरिक लोक नृत्य और आंध्र प्रदेश टूरिज्म का विशेष सांस्कृतिक पवेलियन भी परिसर में स्थापित किया जा रहा है।
विज्ञापन


इस बार महोत्सव की थीम ‘ए प्रिज़मैटिक रियल्म’ रखी गई है जिसके तहत कला और रचनात्मकता के विविध रंग एक मंच पर दिखाई देंगे। महोत्सव में 1.6 लाख से अधिक प्रतिभागियों की प्रत्यक्ष मौजूदगी और 3.5 लाख से अधिक ऑनलाइन दर्शकों के जुड़ने की संभावना है। महोत्सव के पहले दिन उद्घाटन समारोह के साथ ‘इंडिया इंस्पायर्ड’ शृंखला में प्रख्यात हस्तियां युवाओं से संवाद करेंगी। शाम को पैनल डिस्कशन ‘इंडिया इंस्पायर्ड’ में रक्षा, नौकरशाही और तकनीक जगत की शीर्ष हस्तियां युवाओं से चर्चा करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें भारतीय नौसेना के रियर एडमिरल महेश सिंह, डीएमआरसी के पूर्व प्रबंध निदेशक डाॅ. मंगू सिंह, इनमोबी की ग्लोबल हेड डाॅ. शुभी चतुर्वेदी और डिक्सन के मार्केटिंग डायरेक्टर डॉ. सी नारायणन शामिल होंगे। शाम को इंटरनेशनल कार्निवल और इलेक्ट्रॉनिक डांस म्यूजिक (ईडीएम) नाइट आयोजित होगी। दिन का प्रमुख आकर्षण फैशन प्रतियोगिता ‘ऋतंभरा’ रहेगी। इसके अलावा जिटरबग’, नुक्कड़ नाटक, कविता पाठ और मॉडल यूनाइटेड नेशंस जैसी गतिविधियां होंगी। शाम को एलईडी डांस, बीट बॉक्सिंग और बॉलीवुड नाइट का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed