फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   anpur Dehat: Two sides clashed after colliding with vehicles, nine named and 50 unidentified rebelled, two cars were damaged

कानपुर देहात: वाहनों के टकराने बाद भिड़े थे दो पक्ष, नौ नामजद व 50 अज्ञात पर बलवा, दो कारें हुई थी क्षतिग्रस्त

Thu, 10 Dec 2020 12:58 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 10 Dec 2020 12:58 PM IST
विज्ञापन
anpur Dehat: Two sides clashed after colliding with vehicles, nine named and 50 unidentified rebelled, two cars were damaged
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात के डेरापुर में मंगलवार को अमौली कुर्मियान गांव के ईंट-भट्ठे के पास कार से टक्कर होने के बाद बाइक सवार घायल हो गए थे। बाद मेें बाइक सवार पक्ष के लोगों ने कार में तोड़फोड़ कर उनके परिचितों के घर में घुसकर मारपीट की थी।
विज्ञापन


पुलिस ने तहरीर पर नौ नामजद व 50 अज्ञात के खिलाफ बलवा, घर में घुसकर मारपीट, धमकी सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। डेरापुर के खालागांव निवासी दीपेश कटियार ने गांव के धर्मेंद्र, मन्ना, ज्ञान सिंह, अमर सिंह पूर्व प्रधान, अर्जुन, मुलायम सिंह, भूरा, भैरव, कमलेश सहित 50 अज्ञात लोगों पर आरोप लगाया कि मंगलवार शाम उक्त सभी ने उसकी दो कारें तोड़ डाली।
विज्ञापन


घर में घुसकर महिलाओं के साथ अभद्रता की और जान से मारने की धमकी देकर बरात न निकलने की बात कही थी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर सभी मौके से फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी पंजाब सिंह ने बताया तहरीर के आधार पर नौ नामजद व 50 अज्ञात के खिलाफ बलवा, धमकी, संपत्ति को नुकसान पहुंचाना, जबरन घर में घुसकर मारपीट करने धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई। वहीं दूसरे पक्ष ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। गांव में एहतियातन पुलिस तैनात कर दी गई है, जो गश्त कर रही है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed