फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Another woman injured in the accident at the barrage died

Kanpur News: बैराज पर हुए हादसे में घायल एक और महिला ने तोड़ा दम

Tue, 18 Mar 2025 02:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Another woman injured in the accident at the barrage died
ममता। (फाइल फोटो)   - फोटो : स्रोत : परिजन

विज्ञापन

कानपुर। गंगा बैराज पर पांच दिन पहले हुए सड़क हादसे में घायल हुई चौथी यात्री रायबरेली के सरेनी भोजपुर की रहने वाली ममता (50) ने भी रविवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उनके बेटे पिंकू की हालत गंभीर बनी हुई है।

बता दें, 12 मार्च की सुबह शिवराजपुर से रायबरेली जा रही मजदूरों से भरी पिकअप रामपुर गांव के पास पलट गई थी। हादसे में भोजपुर निवासी कुसुमा देवी (50), चार माह के उनके नाती शिवा उर्फ कृष्णा और रिश्तेदार सूरजकली (60) की मौत हो गई थी। 23 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए हैलट में भर्ती कराया था, जहां उपचार के दौरान रविवार को ममता ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


इधर डॉक्टरों ने मृतका के पति राजकुमार को अस्पताल से छुट्टी दे दी है। उनके बेटे दीपक ने बताया कि वह भाई पिंकू का अब प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराएंगे। उधर, हादसे के बाद से अब तक पुलिस आरोपी पिकअप चालक गुड्डू को नहीं पकड़ सकी है। इस वजह से घायलों और मृतकों के परिजनों में आक्रोश देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed