फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Another post by IAS officer Rinku Singh Rahi goes viral; he levels serious allegations against administration

Jalaun: आईएएस रिंकू सिंह राही की एक और पोस्ट वायरल, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

Mon, 10 Aug 2026 09:37 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 10 Aug 2026 09:37 PM IST
सार

Jalaun News: फर्जी शिकायतों के जरिए साजिश रचने का दावा किया है। निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग उठाई है। 

विज्ञापन
Another post by IAS officer Rinku Singh Rahi goes viral; he levels serious allegations against administration
आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह राही - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह राही एक बार फिर सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर की गई उनकी नई पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। पोस्ट में उन्होंने प्रशासन पर फर्जी शिकायतों के आधार पर उनके खिलाफ साजिश रचे जाने का आरोप लगाया है और पूरे मामले के खुलासे की मांग की है।
विज्ञापन


रिंकू सिंह राही ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि जानबूझकर फर्जी शिकायतें कराकर उनके खिलाफ षड्यंत्र रचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब पूरे मामले का खुलासा होना चाहिए और वास्तविक दोषी, चाहे वह कोई भी हो, उसके खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि लगातार नजरअंदाज किए जाने से घेराबंदी और मजबूत होती जा रही है। पोस्ट में उन्होंने अपनी सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है। उन्होंने लिखा कि यदि उनकी कोई गलती है तो उन्हें भी कानून के अनुसार सजा मिलनी चाहिए, लेकिन पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाई जाए। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से आईएएस रिंकू सिंह राही लगातार सोशल मीडिया पोस्ट और प्रशासन को लिखे गए पत्रों को लेकर चर्चा में हैं। उनकी ताजा पोस्ट भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed