{"_id":"599ff1c54f1c1bcf408b47b1","slug":"another-major-rail-accident-escapes-dumper-trapped-on-railway-line-etawah","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल लाइन पर एक और डम्पर फंसा होने की सूचना से हड़कंप, कई गाड़ियां रोकी गईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल लाइन पर एक और डम्पर फंसा होने की सूचना से हड़कंप, कई गाड़ियां रोकी गईं
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 25 Aug 2017 03:21 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभी औरैया रेल हादसे का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि इटावा में एक और डंपर रेलवे लाइन पर फंसने की सूचना से हड़कंप मच गया। ऐसा कहा जा रहा है कि सामने से आ रही मालगाड़ी के ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाकर ट्रेन को दुर्घटनाग्रस्त होने से बचा लिया। वहीं रेलवे के अधिकारी मालगाड़ी चालक की सूचना को फर्जी करार दे रहे हैं।
रेलवे को अब अब पटरी पर अचानक खड़े हो जाने वाले डंपर का खौफ होने लगा है। अछल्दा रेलवे स्टेशन पर डंपर की वजह से कैफ़ियत एक्सप्रेस की दुर्घटना होने के बाद अभी शुक्रवार की दोपहर इटावा स्टेशन से गुजरने वाली मालगाड़ी के ड्राइवर ने सराय भूपत स्टेशन के पास रेल लाइन के किनारे खड़े डम्फर को देखकर गाड़ी रोकी और इटावा जीआरपी को सूचना दी। इस सूचना से हड़कंप मच गया जिसके चलते अनन्या एक्सप्रेस और गोमती एक्सप्रेस लगभग 30 मिनट तक रोक दी गई। डंपर रेलवे ट्रैक पर फंसा होने की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशाशन हरकत में आया। वहीं मौके पर पहुंचे रेल अधिकारियों और आरपीएफ को वहां कोई भी डंपर नहीं नजर आया। रेलवे ने सजगता दिखाते हुए कई गाड़ियां रोकी हैं। सूत्रों के मुताबिक फिर एक बार डम्पर का एक्सल टूट जाने से रेल लाइन पर फंस गया था। वहीं फ्रंट कॉरिडोर के अधिकारियों ने मालगाड़ी चालक की सूचना को फर्जी करार दिया है।