फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Another Holi special train will go via Govindpuri

Kanpur News: गोविंदपुरी होकर जाएगी एक और होली स्पेशल ट्रेन

Sat, 28 Feb 2026 01:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Another Holi special train will go via Govindpuri
कानपुर। त्योहार पर यात्री लोड कम करने के लिए रेलवे ने एक जोड़ी और होली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन नंबर 02877 रांची से 28 फरवरी से सात मार्च तक हर शनिवार तो ट्रेन संख्या 02878 आनंद विहार टर्मिनल से एक से आठ मार्च तक हर रविवार चलेगी। ये ट्रेनें गोविंदपुरी स्टेशन होकर जाएंगी।
विज्ञापन

उत्तर-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि रांची से यह होली स्पेशल ट्रेन शनिवार शाम 04:25 बजे रवाना होगी। यह विभिन्न स्टेशन होते हुए रविवार सुबह 08:40 बजे गोविंदपुरी आएगी। यहां से पांच मिनट बाद 08:45 बजे रवाना होकर शाम छह बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। इसकी रिवर्स ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से रविवार शाम साढ़े सात बजे रवाना होगी और रात ढाई बजे गोविंदपुरी आएगी। यहां से पांच मिनट बाद 02:35 बजे रवाना होकर सोमवार शाम 07:10 बजे रांची पहुंचेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed