फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Another exam special train was run for PET candidates.

Kanpur News: पीईटी परीक्षार्थियों के लिए चलाई गई एक और परीक्षा स्पेशल ट्रेन

Fri, 30 Oct 2026 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 30 Oct 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Another exam special train was run for PET candidates.
कानपुर देहात। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2026 की 30 अक्तूबर व एक नवंबर को होने वाली परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने एक और परीक्षा स्पेशल ट्रेन को चलाया है। यह प्रयागराज से मैनपुरी के बीच संचालित होगी, जिसका रूरा स्टेशन पर ठहराव होगा।
विज्ञापन

प्रयागराज मंडल रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षार्थियों के लिए ट्रेन संख्या प्रयागराज से मैनपुरी के लिए ट्रेन संख्या 01825 व मैनपुरी से प्रयागराज के लिए ट्रेन संख्या 01826 अनारक्षित परीक्षा विशेष ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। यह ट्रेन तीन फेरे लगाएंगी। इसमें प्रयागराज की तरफ से चलने वाली गाड़ी 31 अक्तूबर को चलेगी। जबकि मैनपुरी से वापसी के लिए 30 अक्तूबर व एक नवंबर को संचालित होगी। परीक्षार्थियों को असुविधा न हो इसके लिए ट्रेन में कुल 15 कोच होंगे।
विज्ञापन

बताया कि गाड़ी संख्या 01826 प्रयागराज से शाम 4:15 बजे चलेगी, जो सिराथु, फतेहपुर, कानपुर सेंट्रल होते हुए रूरा स्टेशन पर शाम 7:58 बजे पहुंचेगी। यहां दो मिनट का ठहराव होने के बाद देर शाम आठ बजे चलकर फफूंद, इटावा होते हुए रात 11:45 बजे मैनपुरी पहुंचेगी। जबकि गाड़ी संख्या 01826 मैनपुरी से शाम 6:15 बजे चलकर इटावा होते हुए रूरा स्टेशन पर 9:20 बजे पहुंचेगी और दो मिनट रुककर 9:22 बजे चलेगी और कानपुर सेंट्रल रात 11:10 बजे पहुंचेगी और वहां से 11:15 बजे चलकर फतेहपुर, सिराथु होते हुए अगले दिन सुबह 4:30 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। कहा कि किसी प्रकार की समस्या होने पर परीक्षार्थी पूछताछ केंद्र या एनटीईएस की मदद ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed