फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Another cow died in Karsa shelter site

करसा गोवंश आश्रय स्थल में एक और गाय की मौत

Thu, 20 May 2021 12:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
Another cow died in Karsa shelter site
कानपुर देहात। सरवनखेड़ा ब्लॉक के करसा गोवंश आश्रय स्थल में गायों के मरने का सिलसिला थम नहीं रहा है। बुधवार को एक और गाय की मौत हो गई। एक सप्ताह के अंदर यहां अब तक तीन गोवंशों की मौत हो चुकी है। पांच गाय मरणासन्न स्थिति में है। वह खड़ी भी नहीं हो पा रही हैं। बीडीओ पर आश्रय स्थलों की निगरानी की जिम्मेदारी है पर उन्हें गायों के मरने की जानकारी नही हैं। आरोप है कि कई महीने से चारे के नाम गायों को सिर्फ सूखा भूसा खिलाया जा रहा है।
विज्ञापन

करसा गोवंश आश्रय स्थल में चारे की व्यवस्था ठीक न होने से गोवंश कमजोर होते जा रहे हैं। उनके जीवन पर संकट आ गया है। आश्रय स्थल में गायों के मरने का सिलसिला थम नहीं रहा है। बुधवार को एक और गाय की मौत हो गई। बता दें कि पांच गाय कमजोर होने की वजह से खड़ी नहीं हो पा रही थीं इसमें एक सप्ताह के अंदर दो गाय व एक बछड़े की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

अब पांच और गाय मरणासन्न स्थिति में पहुंच गई हैं। वह एक जगह पड़े अंतिम सासें गिन रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गायों को चारे के नाम पर सिर्फ सूखा भूसा कई महीने से खिलाया जा रहा है। चोकर व हरा चरा न मिलने से गायों की हालत बिगड़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि तीन गोवंश की मौत के बाद चोकर की कुछ बोरियां लाकर सिर्फ दिखाने के लिए रख दी गई हैं। डॉक्टर तेजेंद्र सिंह ने बताया कि पंचनामा भरकर गाय को दफना दिया गया है। बीडीओ अशोक कुमार ने बताया कि गाय की मौत की जानकारी नहीं है। आश्रय स्थल में चोकर की व्यवस्था करा दी गई है।

खुले में पड़े शव को नोच रहे कुत्ते
करसा गोवंश आश्रय स्थल में मृत गायों को दफनाया नहीं जा रहा है। कर्मचारी गोवंश के शव को खुले में आश्रय स्थल की पीछे फेंक देते हैं। मृत गायों को कुत्ते नोचकर खा रहे हैं। जिम्मेदार लापरवाही की हद कर रहे हैं। गायों के शव खुले में पड़े होने से बदबू फैल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed