Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Another community pelted stones at a religious place

Kanpur News: धार्मिक स्थल पर दूसरे समुदाय ने किया पथराव

Fri, 10 Oct 2025 01:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Another community pelted stones at a religious place
छिबरामऊ। त्योहारी सीजन शुरू होते ही कुछ अराजक तत्वों ने नगर के माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। आरोप है कि नगर के मोहल्ला बिरतिया स्थित एक धार्मिक स्थल पर गुरुवार की देर रात दूसरे समुदाय के युवकों ने पथराव किया। हालांकि, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। घटना की सूचना नगर में फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। घटना को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है।
विज्ञापन




कुछ समुदाय विशेष के अराजक तत्वों ने मोहल्ला बिरतिया स्थित एक धार्मिक स्थल पर देर रात पथराव शुरू कर दिया। आसपास के लोग जब तक कुछ समझ पाते अराजक तत्व मौके से भाग निकले। एक धार्मिक स्थल के पास में ही रहने वाले प्रदीप दीक्षित ने बताया कि कुछ युवकों ने एक धार्मिक स्थल के परिसर में ही बने उनके मकान व उस पर पथराव किया और बाद धमकियां देते हुए भाग गए। पथराव की सूचना कुछ ही देर में मोहल्ला समेत पूरे नगर में फैल गई। सैकड़ों की संख्या में लोग मंदिर पहुंच गए।
विज्ञापन




जानकारी मिलते ही कोतवाल विष्णुकांत तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने धार्मिक स्थल के आसपास घरों व दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाले। कोतवाल ने बताया कि शिकायतकर्ता द्वारा उपलब्ध कराए गए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। फुटेज के आधार पर कुछ लोगों को चिह्नित कर लिया गया है। इन आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम लगा दी गई है। वहीं, दूसरी तरफ धार्मिक स्थल पर पथराव की सूचना पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष मुनीष मिश्रा, राकेश मिश्रा, पूर्व नगर अध्यक्ष आनंद गुप्ता, सभासद पंकज, हिंदू जागरण मंच के आशू तिवारी समेत सैकड़ों की संख्या में हिंदू वादी नेता मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




एसपी विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार को सौंपी गई है। उनको मौके पर भेजा गया है। कुछ लोगों को चिन्हित किया गया है। आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed