{"_id":"6050cb99cc3b95530c24d28f","slug":"annual-examinations-in-kanpur-university-from-may-decision-in-exam-committee-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर यूनिवर्सिटी में मई से वार्षिक परीक्षाएं, परीक्षा समिति की बैठक में फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर यूनिवर्सिटी में मई से वार्षिक परीक्षाएं, परीक्षा समिति की बैठक में फैसला
Tue, 16 Mar 2021 08:45 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 16 Mar 2021 08:45 PM IST
विज्ञापन
सीएसजेएमयू (प्रतीकात्मक तस्वीर )
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के छत्रपति शाहू जी महाराज यूनिवर्सिटी से संबद्ध डिग्री कॉलेजों की वार्षिक परीक्षाएं मई से शुरू होंगी। यह फैसला विवि में हुई परीक्षा समिति की बैठक में हुआ है। बैठक में एलएलएम के तीसरे सेमेस्टर के छात्रों को प्रमोट करने, पीएचडी के 31 छात्रों को दीक्षांत समारोह में डिग्री देने पर मुहर लगी है।
कुलपति प्रो. डीआर सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। कुलपति ने कहा कि दो फरवरी को शासन की ओर से जारी निर्देश के अनुसार मई से होने वाली वार्षिक परीक्षाओं का जल्द शेड्यूल तैयार कर लिया जाएगा। हालांकि हर बार फरवरी में परीक्षाएं होती थीं, इस बार कोरोना की वजह से विलंब से परीक्षाएं होंगी।
बैठक में निर्णय लिया कि 31 पीएचडी छात्रों की मौखिक परीक्षा पूरी हो गई है। ऐसे में उन्हें डिग्री दी जाए। बीएड 2017-18, 2018-19 में छात्रों की छूटी मौखिक परीक्षाओं को कराने की अनुमति दी गई। वहीं, मेजर एसडी सिंह डिग्री कॉलेज के चार छात्र नकल में पकड़े गए थे।
विज्ञापन
उन्होंने सप्लीमेंटरी देकर परीक्षा पास कर मुख्य परीक्षा देन का अनुरोध किया था। इसे भी मान लिया गया है। बैठक में कुलसचिव डॉ. अनिल कुमार यादव, डीन एकेडमिक प्रो. संजय स्वर्णकार, कूटा अध्यक्ष डॉ. बीडी पांडे, प्रो. नंदलाल, डॉ. अंशु यादव मौजूद रहीं।