फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   ANM Student Murder, Now questions are being raised on closed CCTV, police do not get clues of the incidents

ANM Student Murder: अब बंद CCTV कैमरों पर उठ रहा सवाल, पुलिस को नहीं मिलते घटनाओं के सुराग, ये फंस रहा है पेंच

Sun, 17 Mar 2024 05:53 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 17 Mar 2024 05:53 AM IST
सार

Etawah News: मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने पूर्व सैनिक कल्याण निगम को मई 2022 में 300 सीसीटीवी कैमरा का ठेका दिया गया। इसका लगभग चार करोड़ रुपये भुगतान मेडिकल कॉलेज की ओर से किया जाएगा, लेकिन मेडिकल कॉलेज भुगतान प्रति माह के हिसाब से करना चाह रहा है। इसकी वजह से पूर्व सैनिक कल्याण निगम इन सीसीटीवी कैमरों को लगा नहीं रही थी, लेकिन अब उस पर विचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
ANM Student Murder, Now questions are being raised on closed CCTV, police do not get clues of the incidents
anm student murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले में एएनएम प्रथम वर्ष की छात्रा की हत्या के बाद मेडिकल कॉलेज में सीसीटीवी कैमरों पर सवाल उठने लगे हैं। करीब पांच साल से मेडिकल कॉलेज के कैमरे खराब हैं। वहीं, अब 10 से 15 दिन में कैमरे शुरू करने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन

सैफई मेडिकल कॉलेज में पैरामेडिकल में एएनएम प्रथम वर्ष की छात्रा प्रिया मिश्रा (22) का शव 14 मार्च की शाम वैदपुरा क्षेत्र के सोनई गांव में सेंगर नदी पुल के पास खून से लथपथ मिला था। इसके बाद गुरुवार को छात्र व शुक्रवार सुबह छात्राओं द्वारा धरना-प्रदर्शन भी किया गया था।

विज्ञापन

इसमें सीसीटीवी कैमरों के बंद होने से छात्राओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए थे। कैमरों को जल्द चालू करने की मांग की थी। पुलिस को भी मेडिकल कॉलेज के खराब कैमरों की वजह से वहां होने वाली घटनाओं का सुराग नहीं मिल पाता है।

विज्ञापन

10 से 15 दिन में मेडिकल कॉलेज के कैमरे शुरू हो जाएंगे
पुलिस को मेडिकल कॉलेज के बाहर लगे कैमरों से प्रिया के हत्यारे की कार नजर आई थी। कुलपति प्रभात कुमार सिंह ने बताया 10 से 15 दिन में मेडिकल कॉलेज के कैमरे शुरू हो जाएंगे। इसके अलावा उन्होंने बताया हॉस्टल में आवारा घूमने वाले लोगों पर भी कार्रवाई होगी। इसके लिए थाना पुलिस को गश्त बढ़ाने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन

केस: 1
13 अप्रैल 2022- मैनपुरी के मोहल्ला राजपुर निवासी राजेंद्र चौहान ने आठ अप्रैल 2022 को मां बिट्टा देवी (72) को चिकित्सा विवि में भर्ती कराया। उनकी किडनी में समस्या थी। 13 अप्रैल को राजेंद्र ने सुबह चार बजे इमरजेंसी ट्रामा सेंटर बिल्डिंग से कूदकर जान दे दी थी। पत्नी अंजू व पुत्र सोनू चौहान ने विवि प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाकर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर जांच का अनुरोध किया था। तब भी विवि प्रशासन ने सीसीटीवी खराब होने की जानकारी दी थी।

केस: 2
12 फरवरी को डॉक्टर स्टाफ तीमारदारों के बीच मरीज को भर्ती को लेकर के विवाद हो गया था इसमें दोनों तरफ से नाम दर्ज हुआ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। उस दौरान भी सीसीटीवी कैमरा बंद पाए गए थे।

ये फंस रहा है पेंच
मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने पूर्व सैनिक कल्याण निगम को मई 2022 में 300 सीसीटीवी कैमरा का ठेका दिया गया। इसका लगभग चार करोड़ रुपये भुगतान मेडिकल कॉलेज की ओर से किया जाएगा, लेकिन मेडिकल कॉलेज भुगतान प्रति माह के हिसाब से करना चाह रहा है।

प्रशासन ने कहा- निगम को कई बार पत्र लिखे गए हैं
इसकी वजह से पूर्व सैनिक कल्याण निगम इन सीसीटीवी कैमरों को लगा नहीं रही थी, लेकिन अब उस पर विचार किया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन का कहना है कि निगम को कई बार पत्र लिखे गए, लेकिन निगम की ओर से यहां पर सीसीटीवी कैमरा नहीं लगाए जा रहे हैं।

300 सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए ठेका दिया
यहां पर पूर्व सैनिक कल्याण निगम के मई 2022 तक 400 सुरक्षा के जवान लगे हुए थे। मेडिकल कॉलेज लगभग एक करोड़ रुपये प्रतिमाह भुगतान किया करता था। मेडिकल कॉलेज ने 50 प्रतिशत कर्मचारी कम करके निगम को 300 सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए ठेका दिया। दो साल हो जाने के बावजूद यहां पर निगम की ओर से सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए गए।

कई मोबाइल सर्विलांस पर, आसपास के जिलों में भी पुलिस ने दी दबिश
एएनएम छात्रा प्रिया मिश्रा की हत्या में शामिल मुख्य आरोपी महेंद्र के भाई अरविंद की तलाश में पुलिस ने कई संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी है। कन्नौज, औरैया समेत आसपास के कई जिलों में पुलिस की टीमें दबिशें दे रही हैं। वहीं, पुलिस ने सर्विलांस पर भी कई करीबियों के नंबर लगाए हुए हैं।

तीसरा आरोपी भी जल्द होगा गिरफ्तार
पुलिस का दावा है कि तीसरा आरोपी भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसओ समित चौधरी ने बताया कि लगातार दबिशें दी जा रही हैं। सर्विलांस टीम से भी मदद ली जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed