{"_id":"5e02152b8ebc3e87be2cef1c","slug":"anm-pressures-pregnant-woman-to-sign-on-plain-paper","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसव पीड़िता से एएनएम ने दबाव बना सादे कागज पर कराया हस्ताक्षर, रुपये मांगने का वीडियो भी वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसव पीड़िता से एएनएम ने दबाव बना सादे कागज पर कराया हस्ताक्षर, रुपये मांगने का वीडियो भी वायरल
Tue, 24 Dec 2019 07:12 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 24 Dec 2019 07:12 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव के बीघापुुुर स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव कराने आई महिला से एएनएम ने रुपये की मांग की। यही नहीं प्रसूता के देवर से रुपये भी ले लिए। इसका वीडियो वायरल होने के बाद मामला अधिकारियों की संज्ञान में आया तो एएनएम ने प्रसूता पर दबाव बनाते हुए पुराने लेनदेन की बात कह एक कागज पर लिखवाकर मामले को रफा दफा कर दिया।
सीएमओ ने मामले की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। बारासगवर थानाक्षेत्र के गांव धनईखेड़ा निवासी रितेश कुमार मंगलवार सुबह भाभी रेनू पत्नी राकेश को प्रसव पीड़ा होने पर स्वास्थ्य केंद्र लाए। जननी सुरक्षा योजना का कार्ड न बनने पर पहले प्रसव कराने से इंकार कर दिया गया।
आरोप है कि बाद में एक एएनएन ने रुपये लेनदेन की बात कर प्रसव कराने को राजी हुई और प्रसव कराया। कुछ ही देर में इसका वीडियो भी वायरल हो गया। मामला अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद एएनएम ने प्रसव पीड़िता पर दबाव बनाकर सादे पन्ने में आपसी लेनदेन की बात लिखवाकर हस्ताक्षर करा लिए। अधिकारियों को इसकी जानकारी पर सीएमओ ने जांच के आदेश दिए हैं। सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कराई जा रही है।