{"_id":"63e06e6b6dc8b4071a67c2f2","slug":"anm-and-her-innocent-son-murdered-by-lover-in-kanpur-2023-02-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Double Murder: एएनएम और उसके मासूम बेटे का कत्ल, प्रेमी ने शादी का दबाव बनाने पर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Double Murder: एएनएम और उसके मासूम बेटे का कत्ल, प्रेमी ने शादी का दबाव बनाने पर मार डाला
Mon, 06 Feb 2023 09:04 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 06 Feb 2023 09:04 AM IST
सार
कानपुर के बिल्हौर के बलरामनगर में एएनएम और उसके 11 साल के बेटे की हत्या का मामला सामने आया है। महिला के पुरुष मित्र ने ही दोनों की गला दबाकर हत्या की। महिला कन्नौज के जलालाबाद सीएचसी में तैनात थी वह पति से विवाद के बाद अलग रहती थी।
विज्ञापन
मां और बेटे की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई। बिल्हौर के बलरामनगर में एएनएम और उसके 11 साल के बेटे की महिला के पुरुष मित्र ने रविवार तड़के गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद वारदात को खुदकुशी दिखाने के लिए बच्चे का शव फंदे से लटका दिया।
पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी हत्या की बात कबूल करते हुए हत्या का राज उगल दिया। इंस्पेक्टर बिल्हौर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि बलरामनगर निवासी अशोक शुक्ला के मकान में किराये के कमरे में रहने वाली महिला और उसके बेटे के फांसी लगाने की सूचना मिली।
मौके पर पहुंचे तो कमरे का गेट खुला मिला। मूलरूप से बिधनू साढ़ के कुरथा निवासी सीमा दिवाकर (38) पत्नी राजकुमार का शव बेड पर पड़ा था। कक्षा चार में पढ़ने वाले बेटे आदित्य (12) का शव पंखे के कुंडे से गमछे के सहारे लटक रहा था।

सीमा कन्नौज, जलालाबाद स्थित सीएचसी में एएनएम के पद पर तैनात थी। पति से विवाद के बाद करीब चार वर्षों से इस मोहल्ले में किराये पर रह रही थी। पुलिस ने उसी मकान में रहने वाले अन्य तीन किरायेदारों से पूछताछ की तो पता चला सुबह मोहल्ले में ही रहने वाला नारेंद्र यादव उनके कमरे से निकला था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि उसकी महिला से दोस्ती थी। वह शादी करने का दवाब बना रही थी। इसलिए रविवार तड़के उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।
बेटे के मां की हत्या करते हुए आरोपी को देख लिया। इस पर आरोपी उसे भी मारकर शव फंदे से लटका दिया। पुलिस जांच कर रही है। हत्या की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में आरोपी नारेंद्र के चाचा ने ही दी थी। मामले का डीजीपी सहित एससीएसटी आयोग की सदस्य अंजू बाला ने भी संज्ञान लेकर पुलिस से जानकारी की।