{"_id":"5d23456d8ebc3e6d0a3de846","slug":"animal-hit-in-shatabdi-express-on-delhi-howrah-route","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली हावड़ा रेल रूट पर मवेशी टकराने के बाद पांच मिनट तक खड़ी रही शताब्दी एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली हावड़ा रेल रूट पर मवेशी टकराने के बाद पांच मिनट तक खड़ी रही शताब्दी एक्सप्रेस
Mon, 08 Jul 2019 07:00 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 08 Jul 2019 07:00 PM IST
विज्ञापन
शताब्दी एक्सप्रेस (सांकेतिक तस्वीर)
दिल्ली हावड़ा रेल रूट पर सोमवार को खमहैला फाटक के पास मवेशी कटने से शताब्दी एक्सप्रेस को पांच मिनट तक खड़ा रहना पड़ा। ट्रेन में सवार टीएक्सआर स्टाफ ने इंजन का परीक्षण कर ट्रेन को रवाना कराया। इस बीच डाउन की ट्रेने जहां की तहां रोक दी गई थीं।
सोमवार को दिल्ली से कानपुर की तरफ जा रही डाउन की शताब्दी एक्सप्रेस खमहैला फाटक के पास से गुजर रही थी। तभी आगे से एक मवेशी टकरा गया। इंजन में तेज आवाज होने से खतरा भांपकर चालक ने आपातकालीन ब्रेक लगाकर खंभा नंबर 1077 के 22 और 20 के बीच 10:41 बजे ट्रेन रोक दीा।
ट्रेन से उतरे टीएक्सआर स्टाप ने इंजन का परीक्षण किया। इसके बाद 10:46 बजे ट्रेन को रवाना किया। इस बीच पीछे आ रही जीएन 45 मालगाड़ी नासरसेड़ा फाटक के पास खड़ी रही।
विज्ञापन
आगरा लखनऊ इंटर सिटी एक्सप्रेस झींझक स्टेशन पर और उधमपुर एक्सप्रेस एडवांस सिग्नल के पास, बड़ा गांव के सामने नंदनकानन एक्सप्रेस खड़ी रही। स्टेशन मास्टर राजेंद्र मीणा ने बताया कि शताब्दी के रवाना होते ही यातायात चालू हो गया।