फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Angry People breakage on water Shortage

पानी की किल्लत पर फूटा गुस्सा, तोड़फोड़

Tue, 16 Jun 2015 02:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Tue, 16 Jun 2015 02:44 AM IST
विज्ञापन
Angry People breakage on water Shortage
भीषण गर्मी में पानी की किल्लत ने साउथ सिटी के लोगों को एक बार फिर झकझोर दिया। पानी की किल्लत और सीवर भराव से आक्रोशित जनता ने सोमवार सुबह जलकल जोन-दो कार्यालय में तोड़फोड़ कर पूरा दफ्तर तहस-नहस कर दिया। कर्मचारियों को भी साबड़ लेकर दौड़ा लिया और घंटों हंगामा किया।
विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ वार्ड-74 के पार्षद मनीष शर्मा ने पानी की मांग के लिए भोर में सैकड़ों महिलाओं के साथ प्रभात फेरी निकाली। महिलाओं ने गली-गली घूमकर ढोल मंजीरा बजाते हुए लोगों को अभियान से जोड़कर पानी के लिए आवाज उठाई। पार्षद ने पानी की मांग को लेकर क्षेत्रीय जनता के साथ अभियान छेड़ दिया है।
विज्ञापन


आवास विकास हंसपुरम के फाइव-बी, डी, ई, एच-ब्लाक में कई महीनों से सीवर भराव की समस्या है। जलापूर्ति भी कई दिनों से नहीं हो रही है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि तीन महीने से क्षेत्र में समस्या है। शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है। सोमवार दोपहर फिर से लोग शिकायत करने पहुंचे तो वहां कोई जिम्मेदार अफसर नहीं मिला। लोगों ने जेई जीके तिवारी से फोन पर बात कर समस्या निस्तारण के लिए कहा तो जेई भी भड़क गए और बोले कि मेरे पास एक ही काम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मोहल्ले के सैकड़ों लोग पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया।
लोगों का आक्रोश देख कार्यालय में मौजूद लिपिक (बाबू) सहदेव पाल, बेलदार हेमा तिवारी, सफाई कर्मचारी जिलेदार सहित गार्ड श्याम सुंदर मौके से भाग निकले। लोगों ने जोनल कार्यालय में पहले पथराव कर शीशे तोड़े इसके बाद भीड़ भीतर घुस गई सभी कमरों में रखी मेज-कुसी तोड़ने के साथ ही कूलर और अलमारियां पलटा दीं। इतना ही नहीं कुर्सी, अलमारी, कूलर सहित पूरा फर्नीचर तोड़ दिया। बाथरूम में लगे पत्थर, सिंक, फ्लश सब उखाड़ दिए।


लोगों ने जलकल के खिलाफ नारे लगाते हुए मुस्लिम आबादी में कार्य नहीं करने का भी आरोप लगाया। कार्यालय में आधे घंटे तक हंगामा चलता रहा लेकिन नौबस्ता पुलिस नहीं पहुंची। एसएसपी शलभ माथुर को घटना की जानकार हुई तो उन्होने नौबस्ता एसओ राजदेव प्रजापति को फटकार लगाई। घटना के दो घंटे बाद नौबस्ता पुलिस पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed