फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Angry MGNREGA workers protesting for not getting work in jalaun

जालौन: काम न मिलने से नाराज मनरेगा मजदूरों ने जाम लगाकर प्रदर्शन किया

Tue, 23 Jun 2020 11:39 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 23 Jun 2020 11:39 AM IST
विज्ञापन
Angry MGNREGA workers protesting for not getting work in jalaun
प्रदर्शन करते मजदूर - फोटो : अमर उजाला
जालौन जिले में ग्राम पंचायत सरावन के मनरेगा मजदूरों ने सरावन अमखेड़ा रोड पर पंचायत मित्र की ओर से हाजिरी में धांधली से नाराज होकर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। माधौगढ़ तहसील के ग्राम पंचायत सरावन में काफी समय से पंचायत मित्र धर्मेन्द कुमार के खिलाफ मजदूरों ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनिल याज्ञिक से भी शिकायत की थी।
विज्ञापन


मजदूरों की शिकायत है कि पंचायत मित्र हम मजदूरों की हाजिरी नहीं भरते हैं। उसी को लेकर 40 से अधिक मनरेगा मजदूरों ने सरावन अमखेड़ा रोड पर जाम लगाकर नारेबाजी की। मजदूरों ने यहां दो घंटे से अधिक समय तक जाम लगाये रखा।  
विज्ञापन


गोहन पुलिस ने मजदूरों से बात कर कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। मजदूर सर्वेश कुमार, पिंकी देवी, वीर सिंह, पूजादेवी, लक्षमी, बंसती, राजकुमार, उमाशंकर आदि मजदूरों ने बताया कि पंचायत मित्र धर्मेन्द कुमार काफी समय से हाजिरी में गड़बड़ी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मजदूरों ने आरोप लगाया कि अगर 40 मजदूर काम करते हैं तो पंचायत मित्र 100 मजदूरों की हाजिरी भरता है। अगर हम लोग आधी खंती का काम करते हैं तो हाजिरी नहीं लगाई जाती। अपने चहेतों की बिना काम के हाजिरी लगा देते हैं। भुगतान के समय भी पंचायत मित्र गड़बड़ी कर रहा है। मजदूर पिंकी देवी, चतुर सिंह का कहना है कि पंचायत मित्र अपने पास अंगूठा मशीन रखता है और अंगूठा लगवाकर पैसे ले लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed